फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   House demolished in Bhuneda, house in danger in Jumma

भुनेड़ा में मकान ध्वस्त, जुम्मा में खतरे में आया मकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
House demolished in Bhuneda, house in danger in Jumma
गणाईगंगोली के भुनेड़ा गांव में एक आवासीय मकान ध्वस्त हो गया है। धारचूला के जुम्मा में भूस्खलन से एक मकान खतरे में आ गया है।
विज्ञापन

गणाईगंगोली से मिली जानकारी के अनुसार बीती 14 अगस्त की रात को फकीर सिंह बोरा का आवासीय मकान ध्वस्त हो गया।
उन्होंने बताया कि मकान ध्वस्त होने से पहले दीवार के एक-दो पत्थर गिरे, जिससे घर में सोए लोग सजग हो गए। परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए। रात करीब 11 बजे मकान ध्वस्त हो गया।

मकान गिरने से पहले घर में परिवार के 6 लोग सो रहे थे। यह लोग बाहर न निकलते तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। मकान ध्वस्त होने से प्रभावित परिवार के सामने आवास की समस्या पैदा हो गई है। प्रभावित परिवार ने अन्यत्र शरण ले रखी है। उधर, धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार भूस्खलन से जुम्मा गांव में विशन सिंह पुत्र नर सिंह का आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। प्रभावित व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी को दिए पत्र में मकान की सुरक्षा की मांग की है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि मकान की सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए तो मकान ध्वस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed