फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hotmix Road From Dharchula to lipulekh

मार्च 2022 तक पिथौरागढ़ से लिपुलेख तक सुगम होगा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hotmix Road From Dharchula to lipulekh
अस्कोट के पास पिथौरागढ़- लिपूलेख सड़क में 65 आरसीसी ने हॉटमिक्स का काम पूरा कर लिया है। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। चीन सीमा तक भले ही बीआरओ ने धारचूला से लिपुलेख तक सड़क कनेक्टिविटी दे दी हो पर अभी इस सड़क पर सफर सुगम होने में एक से दो साल तक समय लग सकता है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) विषम परिस्थितियों में पुल, सुरक्षा दीवार, कॉजवे निर्माण के साथ पहाड़ी कटान का काम कर रहा है।
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस सड़क के बनने से पवित्र कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश और भारत चीन व्यापार सुगम होने के साथ ही व्यास घाटी के सात गांवों के साथ चौदास घाटी के 10 गांवों को फायदा मिलेगा। बीआरओ के अधिकारियों का दावा है कि पिथौरागढ़ से लिपुलेख तक मार्च 2022 तक गाड़ियां फर्राटा भरने लगेंगी।
विज्ञापन

पिछले साल आठ मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धारचूला-लिपुलेख सड़क का ऑनलाइन शुभारंभ किया था। अभी इस सड़क पर काफी काम होना शेष है। सीमांत जिला मुख्यालय से धारचूला की दूरी 90 किमी है। ग्रिफ की 65 आरसीसी ने पिथौरागढ़ से घटियाबगड़ तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बंदरलीमा के एक किमी, सतगढ़ में 400 मीटर, जौलजीबी में 200 मीटर और तवाघाट से घटियाबड़ तक 17 किमी कटिंग और चौड़ीकरण तथा घटियाबगड़ से आगे लिपुलेख तक करीब 72 किमी सड़क का निर्माण होना है।
विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद 67 आरसीसी लिपुलेख तक सड़क कनेक्टिविटी देने के बाद सुरक्षा दीवार, डामरीकरण आदि कार्य तेज गति से पूरा कर रही है। 67 आरसीसी के अधिकारियों का कहना है कि मार्च 2022 तक पिथौरागढ़ से लिपुलेख तक करीब 165 किमी सड़क पर यातायात सुचारु हो जाएगा।
बूंदी से लिपुलेख तक एक माह के लिए यातायात बंद
धारचूला (पिथौरागढ़)। बूंदी से लिपुलेख तक बीआरओ ने सुरक्षा की दृष्टि से एक माह के लिए यातायात बंद कर दिया है। बीआरओ कम चौड़ाई वाले स्थानों पर चौड़ीकरण, सुरक्षा दीवार, कॉजवे निर्माण और सोलिंग आदि का काम कर रही है। बूंदी से लिपुलेख तक सिर्फ ग्रिफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की ही गाड़ियां चल रहीं हैं।
धापा से मिलम 65 किमी सड़क का मार्च 2023 में काम पूरा होने की उम्मीद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। धापा से मिलम 65 किमी सड़क का निर्माण कार्य बीआरओ तेजी से पूरा कर रहा है। धापा-मिलम सड़क का काम बीआरओ ने 2008 में शुरू किया था। धापा से रूपसियाबगड़ 20 किमी सड़क चौड़ीकरण काम एबीसीआई कंपनी ने पूरा कर लिया है, जबकि मिलम से मपांग तक करीब 22 किमी सड़क कटिंग का कार्य भी पूरा हो चुका है।

बची 23 किमी सड़क का निर्माण कार्य बीआरओ तेजी से कर रहा है। बीआरओ के सामने कठोर पहाड़ियों को काटने, सामान पहुंचाने आदि की चुनौतियां हैं। बावजूद इसके ग्रिफ तमाम दिक्कतों को दूर कर सड़क निर्माण का कार्य बहुत तेज गति से पूरा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed