फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hotmix plant running without permission in Paleta

पलेटा में बगैर अनुमति चल रहा हॉटमिक्स प्लांट

Tue, 20 Mar 2018 10:44 PM IST
राजेंद्र सामंत/अमर उजाला, कनालीछीना
राजेंद्र सामंत/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Tue, 20 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Hotmix plant running without permission in Paleta
कनालीछीना के पलेटा में लगे हाटमिक्स प्लांट से उठता धुआं - फोटो : अमर उजाला

कनालीछीना के पास पलेटा में लगा सीमा सड़क संगठन का हॉटमिक्स प्लांट बगैर अनुमति के लगाने की बात सामने आई है। वन पंचायत की अनापत्ति पर ही प्लांट लगा दिया गया, जबकि इसके लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की अनुमति जरूरी होती है। डीएम के सामने मामला उठने के बाद राजस्व विभाग की जांच में बगैर अनुमति के प्लांट लगाने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पलेटा में वर्ष 2006 से सीमा सड़क संगठन का हॉटमिक्स प्लांट लगा है। वर्ष 2006 में तीन साल के लिए प्लांट लगाने के लिए वन पंचायत ने बीआरओ को अनापत्ति दी थी। तब से अब तक हॉटमिक्स प्लांट लगातार चल रहा है। क्षेत्र के लोगों में हॉटमिक्स प्लांट को लेकर नाराजगी है। वन पंचायत के सरपंच परमानंद कापड़ी, प्रधान मीना कापड़ी ने 12 मार्च को डीएम के जनता दरबार में मामला उठाया था। कहा था कि हॉटमिक्स प्लांट से इलाके में प्रदूषण फैल रहा है। बांज के जंगल को नुकसान हो रहा है। चारा प्रजाति के पेड़ नष्ट हो रहे हैं। प्लांट से मात्र 300 मीटर की दूरी पर इंटर कॉलेज है। 200 मीटर नीचे 300 आबादी वाला पलेटा गांव है। पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ ही लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने राजस्व विभाग को प्लांट की पड़ताल के निर्देश दिए थे। राजस्व उप निरीक्षक गोपाल सिंह की जांच में हॉटमिक्स प्लांट के बगैर अनुमति के लगाने के साथ ही पर्यावरण को हो रहे नुकसान की बात पुष्ट हुई है। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि प्लांट लगाने के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई है। लिहाजा पर्यावरण के साथ ही पेयजल स्रोतों पर प्लांट से खतरा उत्पन्न हो रहा है। रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है। अहम बात यह है कि वर्ष 2006 से पलेटा में हॉटमिक्स प्लांट लगा है। सरकारी मशीनरी को अब प्लांट के अवैध होने का पता चल रहा है। हाल में अवैध रूप से चल रहे हॉटमिक्स प्लांटों को लेकर एनजीटी ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फटकार भी लगाई है, उसके बावजूद प्लांट खुलेआम चल रहा है। ग्राम प्रधान और वन पंचायत सरपंच ने एक माह के भीतर प्लांट न हटाने पर चक्काजाम की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉटमिक्स प्लाट को स्वीकृति नहीं मिली है। राजस्व उप निरीक्षक की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। जिलाधिकारी के स्तर से इस मामले में कार्रवाई होनी है। -घनश्याम राणा, तहसीलदार, कनालीछीना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed