{"_id":"57cafccd4f1c1bd4352cbcba","slug":"hot-police-lines-and-the-team-won-julagat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाट, पुलिस लाइन और झूलाघाट की टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाट, पुलिस लाइन और झूलाघाट की टीम जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
वालीबाल प्रतियोगिता में अंकों के लिए भिड़ते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां चल रही डा. राधाकृष्णनन चलवैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता में शनिवार को तीन मुकाबले हुए। रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले होंगे और पांच सितंबर को डा. राधाकृष्णनन की जयंती पर फाइनल मुकाबला होगा। शनिवार को पहले मुकाबले में हाट की टीम ने गर्खा की टीम को 15-7, 15-9 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में पुलिस लाइन पिथौरागढ़ की टीम ने झूलाघाट की टीम को 15-2, 15-12 से हराया। तीसरे मुकाबले में झूलाघाट की टीम ने डीडीहाट की टीम को 15-4, 15-6 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
युवक मंगल दल हाटथर्प के अध्यक्ष मनोज साह ने बताया कि रविवार को सेमीफाइनल और सोमवार को फाइनल मुकाबला होगा। विजेता, उपविजेता टीम को पुरस्कार दिए जाएंगे। शनिवार को हुए मैचों में निर्णायक किशोर साह, विक्रम बिष्ट थे। स्कोरर की भूमिका ललित कफलिया ने निभाई। कमेंट्री सौरभ साह ने की।
विज्ञापन