फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holi in Pithauragarh

ले आईं गुलाल लाल, होरी खेल रहे हैं नंदलाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Holi in Pithauragarh
पिथौरागढ़ मानस विहार में बैठकी होली में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में रंगों के त्योहार होली की धूम मची है। बच्चे, बूढ़े, महिला और युवा होली के रंग में नजर आए। हर कोई अबीर गुलाल उड़ा रहा है। जिले में आठों विकासखंडों में होली की धूम मची है। इन गीतों के बोल थे सखियां ले आईं गुलाल लाल, होरी खेल रहे हैं नंदलाल।
विज्ञापन

काली कुमाऊं होली समिति के अध्यक्ष नित्यानंद जजरिया के नेतृत्व में शुक्रवार को गांधी चौक में खड़ी होली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ढोल की थाप पर होल्यारों ने जमकर गीत गाए। महाराजा हरीश चंद्र भये दानी, हमें उतारो पार मला, हम से उतराई ले लियो आदि गायन किया। होली कमेटी के संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा और शिवराज सिंह अधिकारी ने आभार जताया।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, टीएसआई दरबान सिंह मेहता, हरीश कलखुड़िया, माधवानंद पंगरिया, लालमणि शर्मा, चतुर सिंह, तुलसी जुकरिया आदि रहे। इधर डॉ. अशोक कुमार पंत के मानस मंदिर आवास पर बैठकी होली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकृष्ण अवस्थी, संतोष लाल शाह ने काफी, भास्कर कर्नाटक, दिनेश चंद्र उपाध्याय, महेश पंत ने झिझोटी, सुरेश कर्नाटक ने परज, योगेश भट्ट ने श्याम कल्याण, मोहन लाल वर्मा ने विहाग, गिरिजा जोशी ने राग पीलू गाया। भुवन पांडेय, स्वरित शाह, हेम चंद्र पांडे, संदीप पांडे ने तबले पर थाप दी। टकाना में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम हुआ।
जिसमें महिलाओं ने जमकर होली गायन किया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया। महिला होल्यारों ने पुष्पा जोशी, निशा जोशी, नीरा पंत, हेमा जोशी, चंद्रा पंत, जीवंती पंत, गंगा बिष्ट, आशा तिवारी, भागीरथी डोबाल ने कई गीत गाए। सिमलगैर वार्ड में महिमन जोशी के आवास पर होली गायन हुआ।

इस दौरान कमला, सुमन, मंजू, ममता, हिमांशी, सृष्टि, काव्या, साक्षी, वैदेही, मिनीति, जनक जोशी आदि रहे। बैंक रोड पर कांग्रेस नेता हिमांशु ओझा के घर पर महिला होल्यारों ने जमकर रंग उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed