फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Holi In congress meeting

कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उड़ाया गुलाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Holi In congress meeting
पिथौरागढ़ कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नृत्य कर एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम हुआ। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि रंगों का त्योहार होली सभी के घर में खुशियां लेकर आता है।
रंगों के त्योहार को हर्षोल्लास के साथ सभी गिले शिकवे दूर करके सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। होली मनाने का मुख्य उद्देश्य एक दूसरे से अच्छे संबंध बनाना और प्रेम-भाईचारे के साथ रहना है।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग-अबीर लगाकर शुभकामनाएं दीं। ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक होली गीत गाए।
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, भुवन पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, मथुरा दत्त जोशी, कपिल सौन, शुभम सौन, नरेंद्र सौन, बहादुर सामंत, राजेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली गीतों पर महिलाओं ने जमकर लगाए ठुमके
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में बैंक रोड पर चिलकोटी में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने जमक होली गायन किया। शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की स्तुति के साथ हुई।
महिलाओं ने कुमाऊंनी और फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। ढोल और मंजीरे की थाप पर जमकर स्वांग रचा। उमा चिलकोटी, रेनु कुंवर, मुन्नी चिलकोटी, कमला ओझा, मोनिका जोशी, दीपा पंत, रेनू शर्मा, गीता आदि रहे।

इधर मां भगवती सदन विण में मेरो पहाड़ के संयोजक मयूख भट्ट ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। मेरो पहाड़ संस्कृति और जीवन यूट्यूब चैनल के माध्यम से पूर्व में भी मयूख अपनी संस्कृति को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed