{"_id":"5fa3e9388ebc3e9b99244e1e","slug":"hindu-jagran-manch-burnt-effigy-of-udham-singh-nagar-police-in-muvani-pithoragarh-news-hld4030206134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुवानी में हिंदू जागरण मंच ने फूंका ऊधमसिंह नगर पुलिस का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुवानी में हिंदू जागरण मंच ने फूंका ऊधमसिंह नगर पुलिस का पुतला
विज्ञापन
मुवानी(पिथौरागढ़)। हिंदू जागरण मंच ने ऊधमसिंह नगर पुलिस पर अराजक तत्वों को संरक्षण देकर गोवंश के साथ बर्बरता करने का आरोप लगाते हुए ऊधमसिंह नगर पुलिस और अराजकत्वों का पुतला फूंका।
बृहस्पतिवार को आक्रोशित हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता मुवानी बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने यहां ऊधमसिंह नगर पुलिस और अराजकतत्वों के खिलाफ नारे लगाकर पुतला दहन किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि ऊधमसिंह नगर पुलिस की शय में कुछ अराजक तत्व जबरन गोवंश को मारकर उनके शवों को धार्मिक क्षेत्रों में फेंक रहे हैं। गोवंश पर बर्बरता हिंदूवादी संगठन बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी ललित सिंह मारकूना, नगर महामंत्री नंद किशोर भट्ट, नगर उपाध्यक्ष त्रिलोक राम, नगर मंत्री विक्रमजीत आर्या, सुरेश जोशी मौजूद रहे।