फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Himvir came forward to help poor families in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में गरीब परिवारों की मदद को आगे आए हिमवीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
Himvir came forward to help poor families in Pithoragarh
इंटर कालेज सातशिलिंग में आईटीबीपी ने गरीब लोगों को खाद्यान्न सामग्री बांटी - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लॉकडाउन में गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए जाजरदेवल आईटीबीपी और स्थानीय जन प्रतिनिधि आगे आए हैं। उन्होंने गरीब परिवार को खाद्यान्न सामग्री बांटकर आगे भी मदद का आश्वासन दिया। इसके लिए लोगों ने उनका आभार प्रकट किया। इंटर कालेज सातशिंलिंग में आईटीबीपी जवानों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने गरीब और असहाय लोगों को खाद्यान्न सामग्री बांटी। उन्होंने गरीब परिवारों को 110 क्विंटल आटा,110 क्विंटल चावल,110 लीटर तेल, 220 किलो दाल, मसाले बांटे। कार्यक्रम में उपस्थित डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने लोगों से खाद्यान्न वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
इस मौके पर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डां संजय कुमार,भाजपा नेता गिरीश जोशी, बसंत पुनेठा, बसंत जोशी, जिपं सदस्य मनोज कुमार, राजस्व उप निरीक्षक चंद्री चंद, राजेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान राजेंद्र चंद, चितरंजन चंद, मंजू चंद मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed