फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Higher Secondary School Melati Bhatad Upgradation

Pithoragarh News: स्कूल का उच्चीकरण नहीं होने पर करेंगे आमरण अनशन

Thu, 20 Apr 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Apr 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Higher Secondary School Melati Bhatad Upgradation
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेलती भातड़ का उच्चीकरण नहीं होने पर ग्रामीणों ने मई से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि स्कूल खुले 72 साल हो गए हैं लेकिन अब तक स्कूल का उच्चीकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल के रूप में 1951 में मेलती भातड़ स्कूल की स्थापना हुई जो डीडीहाट तहसील क्षेत्र का काफी पुराना स्कूल है। 1976 में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस स्कूल को हाईस्कूल का दर्जा दिया। स्कूल को इंटर का दर्जा दिए जाने की मांग के लिए कई बार ज्ञापन और आंदोलन किए गए लेकिन किसी भी सरकार ने इस स्कूल का न तो प्रांतीकरण किया और न इसे उच्चीकृत कर इंटर का दर्जा दिया।
विज्ञापन


भातड़ के सामाजिक कार्यकर्ता धर्मानंद पंत, बसंत बल्लभ का कहना है कि इस स्कूल के प्रांतीकरण और उच्चीकरण की फाइल शिक्षा निदेशालय से पास से होकर शासन में लंबित है। वहीं ग्रामीणों ने बैठक कर सरकार को चेतावनी दी कि मई के दूसरे सप्ताह से स्कूल के प्रांतीकरण और उच्चीकरण को लेकर आमरण अनशन किया जाएगा। बैठक में नंदन मेहता, राम सिंह सामंत, मनोहर सिंह, खीम सिंह, हेम चंद्र उपाध्याय, गोविंद जोशी, उर्वादत्त जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed