फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   higher education student degree college postcard

Pithoragarh News: कॉलेज नहीं आने वाले छात्रों के घर भेजे जा रहे हैं पोस्टकार्ड

Thu, 20 Apr 2023 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
higher education student degree college postcard
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। प्रवेश के बाद उच्च शिक्षा की कक्षाओं में छात्र-छात्राएं काफी कम संख्या में पढ़ाई करने के लिए आ रहे हैं। इस समस्या से निपटने और कक्षाओं में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए नारायणनगर डिग्री कॉलेज प्रबंधन ने अनुपस्थित छात्रों के घरों में पोस्टकार्ड भेजने शुरू कर दिए हैं ताकि अभिभावक अपने बच्चों को काॅलेज भेजना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायणनगर के प्राचार्य डॉ. सुधीर तिवारी ने कक्षाओं में अनुपस्थित छात्रों की सूची बनाकर उनके अभिभावकों को डाक से पोस्टकार्ड भेजने शुरू कर दिए हैं। पोस्टकार्ड के माध्यम से अभिभावकों को बताया जा रहा है कि 75 प्रतिशत की उपस्थिति कक्षाओं में न होने पर उनके बच्चों को आगामी परीक्षाओं में प्रतिभाग नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्राचार्य तिवारी का कहना है कि पोस्टकार्ड मिलने के बाद कई अभिभावक अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक अवश्य होगे। वहीं छात्रसंघ अध्यक्ष अजय अवस्थी ने कॉलेज प्रशासन की इस मुहिम का स्वागत करते हुए छात्र-छात्राओं से रोजाना कॉलेज आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed