{"_id":"6a68e461ea012b6c8507f9eb","slug":"high-mast-lights-will-soon-be-installed-at-the-sports-ground-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-142342-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जल्द खेल मैदान में लगेंगी हाईमास्ट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जल्द खेल मैदान में लगेंगी हाईमास्ट लाइट
Tue, 28 Jul 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर और खेल मैदान में जल्द ही हाईमास्ट इलेक्ट्रिक लाइट लगाई जाएगी। डीएम मनीष कुमार ने व्यापार संघ लोहाघाट और जिला फुटबाल संघ के अनुरोध पर इसकी स्वीकृति दी है। इस परियोजना पर करीब 30 लाख रुपये खर्च होंगे।
विद्यालय एवं छात्र कल्याण समिति के अध्यक्ष श्याम दत्त चौबे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकारिया और जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष बृजेश मेहरा के प्रयासों से यह मांग पूरी हुई। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण कर लाइट लगाने का स्थान तय किया है। चौबे ने डीएम, व्यापार संघ और जिला फुटबाल संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने खेल मैदान के सुंदरीकरण और अन्य सुविधाओं की भी मांग रखी है।