फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hi-tech ISBT expected to become operational by December

Pithoragarh News: हाईटेक आईएसबीटी दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद

Mon, 05 Oct 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 05 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hi-tech ISBT expected to become operational by December
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट हाईटेक आईएसबीटी में दिसंबर तक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। बनबसा कैबिनेट बैठक के बाद रविवार शाम परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने निर्माणाधीन आईएसबीटी का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिसंबर तक बस अड्डा शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लगभग 237.74 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस हाईटेक आईएसबीटी में एक साथ 187 बसों की क्षमता और 14 बसों के संचालन का प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है।
परियोजना के तहत बेसमेंट में 156 कारों की पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर पर वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर व रेस्टोरेंट, प्रथम व द्वितीय मंजिल पर मॉल और किड्स जोन व तीसरी मंजिल पर मल्टीप्लेक्स और चौथी मंजिल पर होटल की सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश चंद्र पंत ने मंत्री को प्रगति रिपोर्ट सौंपी। परिवहन मंत्री के इस दौरे से परियोजना में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह, आरएम संचालन आलोक कुमार बनवाल, सहायक अभियंता प्रदीप कुमार दीक्षित, एआरएम वित्त महेंद्र कुमार सहायक, एआरएम संचालन सुरेश पांडेय, वीकेजी प्रोजेक्ट वीपी एमएस राना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed