फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hemraj of Munsiyari hoisted the tricolor on the 6400 meter high Kang Yatse Hill

Pithoragarh: मुनस्यारी के हेमराज ने 6400 मीटर ऊंची कांग यात्से चोटी पर फहराया तिरंगा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Tue, 03 Sep 2024 04:51 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 03 Sep 2024 04:51 PM IST
सार

मुनस्यारी निवासी पर्वतारोही हेमराज सिंह पांगती ने 15 दिन के भीतर लेह लद्दाख स्थित 6400 मीटर ऊंची चोटी कांग यात्से पर सफलतापूर्वक आरोहण कर तिरंगा फहराते हुए सीमांत का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन
Hemraj of Munsiyari hoisted the tricolor on the 6400 meter high Kang Yatse Hill
हेमराज ने 6400 मीटर ऊंची कांग यात्से चोटी पर फहराया तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी निवासी पर्वतारोही हेमराज सिंह पांगती ने 15 दिन के भीतर लेह लद्दाख स्थित 6400 मीटर ऊंची चोटी कांग यात्से पर सफलतापूर्वक आरोहण कर तिरंगा फहराते हुए सीमांत का नाम रोशन किया है। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अभियान शुरू किया गया।



ये पढ़ें- Nainital News: लो आ गया सितंबर...दिलकश नजारों से सज रहा अंबर, चांद-शनि और नेपच्यून आ रहे पृथ्वी से मिलने

विज्ञापन

हेमराज ने लद्दाख की कांग यात्से चोटी के अलावा 6250 मीटर ऊंची माउंट कांग यात्से के साथ ही हिमाचल स्थित 6111 मीटर ऊंची माउंट युनाम चोटी फतह की है। वह प्रदेश के युवाओं के समूह हिमालयन शेफर्ड के सदस्य होने के साथ ही प्रसिद्ध पर्वतारोही, स्कियर और फोटोग्राफर हैं। उनकी इस उपलब्धि से मुनस्यारी में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed