{"_id":"5e933ec48ebc3e6ff06bce5e","slug":"helpless-rations-are-distributed-to-poor-families-in-the-border-pithoragarh-news-hld379868357","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत में निर्धन परिवारों को मददगार बांट रहे राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत में निर्धन परिवारों को मददगार बांट रहे राशन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के रियांसी में मास्क बनाती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मजदूर और निर्धन परिवारों को मददगार राशन मुहैया करा रहे हैं। कहीं पका भोजन बांटा जा रहा है तो कहीं राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बजेटी में गरीब परिवारों को राशन बांटा।
पांडेगांव में गोलू पाठक के नेतृत्व में कैलाश पांडेय ने अपनी पत्नी स्व. हेमा पांडेय की स्मृति में 50 परिवारों को राशन बांटा। टकाना में पूर्व सभासद विक्की बाल्मीकि के नेतृत्व में, जल निगम में तिराहा में अभाविप कार्यकर्ता, सिनेमा लाइन में सैय्यद नदीम, जावेद खां की ओर से राशन बांटा गया। कनालीछीना ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल, पूर्व जिपं अध्यक्ष किशन भंडारी की ओर से गरीब परिवारों को राशन बांटा गया।
गणाईगंगोली के सिरसोली, बटगेरी, भट्टीगांव, पलतोड़ी, नैकाणा में विधायक मीना गंगोला ने 158 मोदी किट वका वितरण किया। इस मौके पर भूपेश बनकोटी, रघुवीर, कानूनगो रमेश गोस्वामी, पटवारी मनीष पुरोहित, प्रधान विनोद मेहता समेत कई लोग मौजूद रहे। नाचनी में बांसबगड़ गांव की आशा कार्यकत्री हेमा दो सौ ग्रामीणों को मास्क बनाकर बांट चुुकी हैं। नाचनी में खाद्यान्न विभाग से मिले राशन किट को थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने गरीबों को बांटा। मदकोट में आरएफसी गोदाम परिसर में विधायक हरीश धामी, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने मजदूरों को राशन बांटा। धारचूला में प्रधान नाबी सनम नबियाल के अनुरोध पर आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के सेनानी अनुप्रीत टी बोरकर के निर्देश पर जवानों ने नाबी मिलन केंद्र में गांव के 10 दिहाड़ी मजदूर, एकल परिवार और निराश्रित विधवा महिला को राशन उपलब्ध कराया।

मदकोट में मजदूरों को विधायक हरीश धामी, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने राशन बांटा। संवाद न्यूज एजेंस?- फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन