फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Helpless passenger fell asleep at the station while waiting

Pithoragarh News: बेबस यात्री, इंतजार करते-करते स्टेशन पर आ गई नींद

Fri, 29 Mar 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 29 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Helpless passenger fell asleep at the station while waiting
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ परिवहन निगम की 10 रोडवेज बसें ऑफ रोड हो गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में बैठी एक महिला यात्री को बस का इंतजार करते-करते नींद आ गई। परिवहन निगम की खटारा बसों के कारण आए दिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सरकार परिवहन निगम को नई बसें उपलब्ध नहीं करा पा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रोडवेज स्टेशन में दिल्ली, गुड़गांव, देहरादून और अन्य स्थानों पर जाने वाले 150 यात्री बसों का इंतजार कर रहे थे। इनमें से एक महिला यात्री को बस का इंतजार करते-करते नींद आ गई। यात्री अप्रैल माह की तेज धूप में बसों का इंतजार करने में दिक्कत हुई। वह आसपास घूम रहे रोडवेज के चालक परिचालकों से बसों के आने का समय पूछते रहे। काफी देर बाद रोडवेज वर्कशॉप से रोडवेज स्टेशन पहुंचते ही यात्री बसों के अंदर घुसने के लिए धक्कामुक्की करते नजर आए। खटारा बसें एक लंबा सफर पूरा करने के बाद काम मांग रही है। कुछ बसें आए दिन आधे रास्ते में ही खराब हो जा रही हैं। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने सरकार से नई बसों को उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

----------
परिवहन निगम के पास है 57 बसों का बेड़ा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ परिवहन निगम के पास 57 रोडवेज बसें हैं। जिसमें से 10 बसें खराब चल रही हैं। तीन बसें पिथौरागढ़ कार्यशाला और सात बसें टनकपुर वर्कशॉप में खड़ी हैं। कुछ समय पूर्व पिथौरागढ़ कार्यशाला में स्पेयर पार्ट्स की कमी थी, लेकिन डिपो को टायर सहित कई अन्य उपकरण मिल गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
इनसेट कोट-
हमारी रोडवेज बसों की स्थिति खराब हो चुकी हैं। स्पेयर पार्ट्स की कमी हो गई है। लंबा सफर तय करने के बाद आने वाली बसों को चेक करने के बाद दोबारा रूटों पर भेजा जा रहा है। गाड़ियों को ठीक करने में काफी समय लग रहा है। - सुंदर लाल, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद क्षेत्रीय मंत्री पिथौरागढ़

- सुंदर लाल, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद क्षेत्रीय मंत्री पिथौरागढ़।
----------------
इनसेट कोट-
रोडवेज वर्कशॉप में बसों का काम हो रहा है। जिस कारण स्टेशन में बसों के पहुंचने में देरी हो गई। यात्रियों को कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। - रमेश प्रसाद स्टेशन इंचार्ज परिवहन निगम।
- रमेश प्रसाद स्टेशन इंचार्ज परिवहन निगम।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed