फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Helicopter transporting women and children stranded in villages to relief camp

गांवों में फंसे महिलाओं और बच्चों को हेलीकॉप्टर से राहत शिविर में पहुंचाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Helicopter transporting women and children stranded in villages to relief camp
बरम से राहत सामग्री लेकर प्रभावित क्षेत्रों को जाता हेलीकॉप्टर। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। आपदा के कारण बंगापानी तहसील के विभिन्न गांवों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से निकालने का काम शुरू हो गया है। शनिवार को अलग-अलग गांवों से 11 महिलाओं और 2 बच्चों सहित कुल 15 लोगों को हेलीकॉप्टर से बरम स्थित राहत शिविर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

27 जुलाई की रात आई भीषण आपदा से बंगापानी तहसील के मेतली के देवलेक, जाराजिबली, मोरी और लुम्ती गांवों का शेष दुनिया से संपर्क कट गया था। लगभग 300 से अधिक लोगों को रस्सी और कच्चे पुल के सहारे निकाल लिया गया था लेकिन मोरी, देवलेक और लुम्ती गांवों में अब भी लोग जंगल में रह रहे हैं। फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए शनिवार की सुबह हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान अलग-अलग गांवों से 11 महिलाओं, दो बच्चों और दो पुरुषों को निकालकर बरम में बनाए गए राहत कैंम में पहुंचाया गया। इसके अलावा पूर्ति विभाग की ओर से प्रभावित गांवों में 85 से अधिक खाद्यान्न पैकेट और टैंट भी पहुंचाए गए। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू अभियान का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने तक हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू अभियान जारी रखा जाएगा। धारचूला के विधायक हरीश धामी भी बरम में बनाए गए राहत शिविर में व्यवस्थाओं को देखने के लिए मौजूद रहे। उधर, धामीगांव, टांगा और जाराजिबली में मलबे में दबी महिलाओं की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ के जवानों ने अभियान जारी रखा, लेकिन लापता महिलाओं का पता नहीं चल सका। अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल और एसडीएम भगत सिंह फोनिया मुनस्यारी के आपदा प्रभावित जोशा और धापा गांवों के प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्थाएं देखने के लिए क्षेत्र में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed