फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Helicopter option to travel from Lucknow to Najang

लखनपुर से नजंग तक सफर के लिए हेलीकॉप्टर ही विकल्प

Thu, 22 Feb 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 22 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Helicopter option to travel from Lucknow to Najang
कैलाश मानसरोवर यात्रा - फोटो : अमर उजाला

कैलाश मानसरोवर यात्रा पैदल मार्ग पर लखनपुर से नजंग तक 6 किमी हिस्सा बुरी तरह टूट गया है। सीमा सड़क संगठन की ओर से सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन होने से यह स्थिति आई है। ऐसे में इस बार कैलाश यात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर ही एकमात्र विकल्प बच गया है। गर्मियों में वापस गांवों की ओर जाने वाले सीमांत के लोगों को भी नेपाल से होते हुए निकलना पड़ेगा।

विज्ञापन


कैलाश यात्रा मार्ग की इस स्थिति पर मंथन के लिए एसडीएम एसके पांडे ने सीमा सड़क संगठन के कमांडिंग अफसर, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बृहस्पतिवार को बैठक की। सीमा सड़क संगठन के कमांडिंग अफसर मेजर रोहित ने बताया कि लखनपुर के पास हुए भूस्खलन के कारण सड़क निर्माण कार्य में रुकावट आई है। चार अप्रैल तक नजंगगाड़ तक सड़क पहुंचाने के लक्ष्य को धक्का लगा है।
विज्ञापन


हालांकि संपर्क मार्ग बनाने का कार्य जारी है। क्षेत्रवासी जानमाल की सुरक्षा के लिए जून तक लखनपुर से नजंग तक के पैदल मार्ग का उपयोग नहीं करेंगे, तो बेहतर होगा। एसडीएम ने बताया कि लखनपुर से नजंग के बीच अप्रैल तक संपर्क मार्ग घोड़े, खच्चरों लायक बन पाना संभव नहीं है। ऐसे में अप्रैल में उन ग्रामीणों को जो जाड़ों में नीचे उतर आते हैं, गांव वापस जाने में दिक्कतें होंगी। जून से होने वाले भारत-चीन व्यापार भी प्रभावित होगा। ये लोग नेपाल के रास्ते नजंग तक पहुंचाए जा सकते हैं। इसके लिए डीएम सी रविशंकर ने नेपाल के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि लखनपुर और नजंग के बीच दो पुल लोक निर्माण विभाग बनाएगा। जीएंडजी कंपनी भी इसमें सहयोग करेगी। रं कल्याण संस्था के संरक्षक अशोक नबियाल ने बताया कि संस्था नेपाल के प्रतिनिधियों एवं प्रशासन से सहयोग के लिए अनुरोध करेगी। बैैठक में लोक निर्माण विभाग, आर्मी, गर्ग एंड गर्ग कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ ही रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन रौंकली क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय गर्ब्याल, प्रधान गुलाब सिंह, अर्चना देवी, लक्ष्मी रायपा, पुष्पा देवी, उप प्रधान गोपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed