फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   heleekoptar se hathiyaaron ke saath koode sainik

हेलीकाप्टर से हथियारों के साथ कूदे सैनिक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
heleekoptar se hathiyaaron ke saath koode sainik
संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दुश्मन के ठिकानों पर पोजिशन लेते भारत और कजाकस्तान के सैनिक। अमर उ - फोटो : PITHORAGARH
भारत-कजाकस्तान के सैनिकों के संयुक्त युद्धाभ्यास काजिंद 2019 के पांचवें दिन आतंकियों के ठिकानों में घुसकर उन्हें मारने के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

दोनों देशों के सैनिक सोमवार को सैन्य क्षेत्र से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे। यहां सैनिकों को पहले हेलीकॉप्टर से एक मीटर की दूरी से हथियारों के साथ कूदने का अभ्यास कराया गया। इसके बाद उन्हें पांच मीटर हवाई दूरी से उतर दुश्मन के ठिकानों पर पहुंच उन्हें नष्ट करने की जानकारी दी गई। इसके बाद जवान सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र में पहुंचे जहां उन्हें रस्सी के सहारे 10 मीटर हवाई दूरी से सुरक्षित उतरने का प्रशिक्षण दिया गया।


विज्ञापन


प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों देशों के जवानों की संयुक्त कंपनी बना कर पहाड़ी और जंगलों में छिपे दुश्मन के ठिकानों को बमबारी से नष्ट करने की जानकारी दी गई। जवानों को सूचना मिलती है सीमा रेखा के दूसरी और आतंकी मौजूद हैं। इस पर उन्हें बगैर सीमा रेखा का अतिक्रमण किए अपनी ही जमीन से दुश्मन और उनके ठिकानों को नेस्तनाबूद करने का अभ्यास कराया गया। बाद में दोनों देशों के जवानों को आईसीएसआर (इंडोर कॉमबैट शूटिंग रेंज) में घर में घुसे आतंकियों को किस तरह मारा जाए इसका प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान हेलीकाप्टर से उतरते सैनिक। अमर उजाला

संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान हेलीकाप्टर से उतरते सैनिक। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed