फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy rains disrupted life in Pithoragarh, two houses destroyed

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो परिवारों के सिर से छिनी छत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Heavy rains disrupted life in Pithoragarh, two houses destroyed
नाचनी के कापा गांव में भारी बारिश से ध्वस्त मकान। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त चल रहा है। नाचनी के कापा गांव में एक मकान भरभराकर ध्वस्त हो गया। भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। साथ ही 18 से अधिक सड़कें बंद हैं। गंगोलीहाट के चहज में भारी बारिश के कारण मकान की सुरक्षा दीवार गिरने से मकान खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक प्रकाश जोशी ने बताया कि बोरागांव पंचायत के कापा गांव में गंगा सिंह का मकान शनिवार सुबह आठ बजे गिर गया। ग्रामीणों की मदद से गोठ में दबे जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मकान रहने योग्य न होने पर परिवार को पड़ोस के घर में शिफ्ट किया गया है। गंगोलीहाट के चहज में भारी बारिश के कारण रमेश चंद्र जोशी का आवासीय भवन की सुरक्षा दीवार गिर गई है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

खतरे को दावत दे रहा है काजवे में बना गड्ढा
थल (पिथौरागढ़)। थल-बेड़ीनाग, हल्द्वानी, देहरादून, अल्मोड़ा, दिल्ली, बागेश्वर और कर्णप्रयाग को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग रखरखाव के अभाव में बदहाल हो गया है। लोनिवि सड़क सुधारीकरण के नाम पर 1.20करोड़ रुपये खर्च चुकी है लेकिन सड़क की स्थिति यथावत है। थल से पांच किमी दूर बरड़ बैंड के पास पिछले 15 दिन से कॉजवे में गड्ढा हुआ है। मुख्य सड़क होने से यहां से प्रतिदिन कई भारी और हल्के वाहन आवाजाही करते हैं। गड्ढे के कारण बड़ी दुर्घटना का खतरा बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी के जवानों ने खोली सीएमटी सड़क
चंपावत। जिले की पांच ग्रामीण सड़कें कई दिनों बाद भी नहीं खुल सकीं हैं। इनमें स्यांला-पोथ, डुंगराबोरा-मटियानी, बगौटी-डुंगरालेटी, बाराकोट-कोठेरा, टाकखंदक-करौली की सड़कें शामिल हैं। वहीं शनिवार को भारी-भरकम पेड़ गिरने से चंपावत-मंच-तामली (सीएमटी) सड़क दो घंटे से ज्यादा समय तक बंद रही। बाद में तामली से एसएसबी के उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पेड़ को काटकर सड़क में आवाजाही सुचारु करवाई।

जिले में हुई बारिश का विवरण
डीडीहाट-21.3 मिमी
मुनस्यारी-15.0 मिमी
धारचूला-12.4 मिमी
बेड़ीनाग-11.1 मिमी
पिथौरागढ़-10.0 मिमी
गंगोलीहाट-7.0 मिमी
पिथौरागढ़ की नदियों का जल स्तर
नदी - जल स्तर - खतरे का निशान
काली- 888.7 मीटर 890.00 मीटर
सरयू- 447.0 मीटर - 453.00 मीटर
गोरी जौलजीबी- 604.50 मीटर -606.80 मीटर
गोरी मदकोट- 1212.10 मीटर - 1215.10 मीटर
ये सड़कें चल रही हैं बंद
थल-मुनस्यारी, हुपली-सुंदरीनाग, नाचनी-बांसबगड़, मंसूरी कांडा-होकरा, आदिचौरा-सिन्नी, बंगापानी-जाराजीबली, छिरकिला-जम्कू, मुनस्यारी-हरकोट, नाचनी-बसंतकोट, डोर-सैणरांथी, गिन्नी बैंड-समकोट, पौड़ी-घटकूना, कालिका-खुमती, बांस-आंवलाघाट, टिम्टा-बुंगली, चौबाटी-बरम, डीडीहाट-पमस्यारी, सेल-राउतगड़ा, जौलजीबी-मुनस्यारी, पिथौरागढ़-तवाघाट, तवाघाट- घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला, गर्बाधार-लिपुलेख, सोबला दर-तिदांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed