{"_id":"6828c265c5c615f0f20d9a50","slug":"heavy-rain-in-pithoragarh-snowfall-on-the-peaks-of-munsiyari-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127943-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में भारी बारिश, मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में भारी बारिश, मुनस्यारी की चोटियों पर हिमपात
Sat, 17 May 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में तिलढुकरी में बारिश के बाद नाले के रूप में बहता पानी। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने फिर करवट बदली। जिला मुख्यालय सहित जिले के निचले हिस्सों में बारिश जबकि मुनस्यारी की ऊंची चोटियों बर्फबारी हुई। नगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से नाले उफान पर आ गए। सड़कें नालों में तब्दील नजर आईं और जगह-जगह जलभराव होने से वाहन चालकों तथा राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह चटख धूप खिलने से लोग गर्मी से बेहाल रहे और ठंडक के लिए पंखे का सहारा लेना पड़ा। देर शाम को मौसम का मिजाज बदल गया और अंधड़ के साथ जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में बारिश हुई। तेज बारिश के कारण नगर की बैंक रोड, सिमलगैर, टकाना के साथ ही पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर रई, पंडा, जाजरदेवल सहित अन्य जगहों पर जलभराव हो गया।
करीब एक घंटे बाद बारिश थमने से लोगों को राहत मिली। वहीं मुवानी, गंगोलीहाट, कनालीछीना सहित अन्य हिस्सों में हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। मुनस्यारी में बारिश हुई जबकि ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से ठंड काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
--
चंपावत में अंधड़ के साथ हल्की बारिश ने दी राहत
चंपावत। नगर में शनिवार को सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप के कारण गर्मी का काफी अहसास हुआ। इसके बाद शाम करीब छह बजे मौसम बदला और घने बादल छा गए। शाम करीब 6:30 बजे अंधड़ के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। अंधड़ के साथ बारिश होने से सड़क पर चल रहे लोग यहां-वहां भागते नजर आए। कुछ देर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। चंपावत का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद