{"_id":"676c75e19558bba777076749","slug":"health-workers-door-to-door-every-district-check-tb-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-121939-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य कर्मी हर जिले में घर-घर जाकर करेंगे टीबी की जांच : डॉ. शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य कर्मी हर जिले में घर-घर जाकर करेंगे टीबी की जांच : डॉ. शर्मा
Thu, 26 Dec 2024 03:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में सात दिसंबर से 100 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम टीबी मुक्त अभियान को चलाया जा रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय उत्तराखंड के राष्ट्रीय कार्यक्रम निदेशक डाॅ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि राज्यपाल ने टीबी मुक्त अभियान का शुभारंभ सात दिसंबर को शुभारंभ किया था। इस अभियान को 100 दिन तक संचालित किया जाएगा।
अपने भ्रमण के तहत पिथौरागढ़ पहुंचे डॉ. शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी गांव और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों के बलगम और हैंड एक्स रे की जांच करेंगे। ट्रूनेट मशीन की मदद से जांच की जा रही है। टीबी के लक्षण मिलने पर मरीज के डायग्नोसिस कर दवाइयां वितरित की जा रही है। डाट्स के तहत घर पर ही उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य को 2025 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। टीबी मुक्त अभियान के साथ नशा मुक्त, राष्ट्रीय डेंगू और मलेरिया, ओरल केंसर, टीकाकरण, ट्यूमरक्लोसिस मुक्त अभियान को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से इसमें सफलता मिलेगी। इसको देखते हुए सभी जिले के लोगों से टीबी के खिलाफ चलाई जा रही इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की है।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला
विज्ञापन