फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health department should complete vaccination in the district as soon as possible: DM

जिले में टीकाकरण जल्द से पूरा करे स्वास्थ्य विभाग:डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Health department should complete vaccination in the district as soon as possible: DM
पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग की वर्चुअल बैठक लेते डीएम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम डॉ.आशीष चौहान ने स्वास्थ्य विभाग को जिले में बूस्टर डोज और बच्चों का टीकाकरण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हर रोज 12 से 14 और 15 से 17 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के साथ ही सैंपलिंग बढ़ाने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम डॉ.आशीष चौहान वर्चुअल माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारियों की बैठक में कोविड टीकाकरण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण कार्यों की नियमित समीक्षा करने, कोविड से सुरक्षा के लिए मास्क, शारीरिक दूरी का पालन करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि जिले में 70 हजार लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य है, जिसके सापेक्ष अभी तक 25 प्रतिशत लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। बच्चों के टीकाकरण के लिए बुधवार से विद्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। जिले में 12 से 14 आयुवर्ग के 16304, 15 से 17 आयुवर्ग के 26126 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। 15 से 17 आयुवर्ग में 85 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पूरे जिले में कोविड के पांच सक्रिय मामले हैं। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, आईएएस दिवेश शाशनी, एसीएमओ डॉ. मर्तोलिया, डीडीएमओ भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed