फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   He got the name and address of Mostamanu woman

मोस्टामानू में मिली महिला ने बताया नाम और पता

Wed, 08 Apr 2015 11:12 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Apr 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
He got the name and address of Mostamanu woman
मोस्टामानू में इस वर्ष पहली मार्च को मिली अनजान महिला अब खुद को आगरा के खड़ोधर की निवासी बताती है और पति का नाम उसने ईश्वरी प्रसाद बताया है। उसके हाथ में भूरी देवी नाम गुदा हुआ है। हालांकि 13 फरवरी को देवलथल में मिली एक अन्य अनजान महिला के साथ ही भूरी देवी की खोजबीन के लिए अब तक उनके परिजन ने संपर्क नहीं किया है। माना जा रहा है कि केदारनाथ प्रलय को करीब से देखने के बाद इन महिलाआें को मानसिक आघात पहुंचा होगा और भटकते हुए इस इलाके में आ गई हाेंगी।
विज्ञापन

 निराश्रित महिला केंद्र में इन दोनों महिलाओं की असामान्य हरकतों से कर्मचारी खासे परेशान हैं। देवलथल में मिली महिला अब भी हर वक्त गुमसुम रहती है। कभी वह खेत की घास को उखाड़ने चल देती है। यदि उसका मूड खराब हो गया तो वह पत्थर पकड़कर लोगों को मारने चल देती है। अब तक इस महिला ने किसी भाषा को सीखने का कोई प्रयास नहीं किया है। उसके मुंह से कोई भी ऐसा शब्द नहीं निकलता जिसे समझा जा सके। वह दक्षिण या पश्चिम भारत की लग रही है। उसकी उम्र करीब 42 साल है।
विज्ञापन

उधर, मोस्टामानू में मिली महिला के हाथ में ही भूरी देवी नाम गुदा हुआ है। वह कई बार निराश्रित महिला केंद्र से भागने की कोशिश कर चुकी है। यह महिला हिंदी बोल लेती है। वह खुद को आगरा के खड़ोधर का रहने वाली बताती है। वह बार-बार घर जाने की बात करती है। एक दिन तो उसने केंद्र की रेलिंग फांदकर भागने का प्रयास किया था। निराश्रित महिला केंद्र की प्रभारी नेत्रा जोशी कहती हैं कि दोनों महिलाएं असामान्य स्थिति में हैं। अब तक किसी ने भी उनके संबंध कोई संपर्क नहीं किया है। वह कहती हैं कि इन महिलाओं के केदारनाथ से भटकने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed