फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Haze in northern India due to cyclone from Arabian Sea

अरब सागर से उठे चक्रवात से उत्तरी भारत में छाई धुंध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
Haze in northern India due to cyclone from Arabian Sea
अरब सागर से उठे चक्रवात में दीपावली के पटाखों का प्रदूषण मिलने से वातावरण में अजीब सी धुंध छा गई है। इन दिनों अमूमन साफ दिखने वाले पहाड़ धुंध से ढके हुए हैं। समूचे उत्तरी भारत में इस धुंध का असर देखा जा रहा है। अगले तीन तक धुंध के छाए रहने की संभावना है। यह धुंध स्वास्थ्य के लिए भी बेहद हानिकारक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार अरब सागर से उठी तेज हवाओं से नमी वातावरण में ऊपरी स्तर पर आ जाती है। उत्तर भारत में इस समय ठंड पड़नी शुरू हो गई है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं में नमी होने और धूलकण मिलने से धुंध बन रही है। इनसे कई जगहों पर बादल भी बन रहे हैं। यह धुंध मुंबई से 17-18 डिग्री अक्षांश से ऊपर तक फैली है। मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड इस धुंध की चपेट में हैं।
विज्ञापन

दीपावली में जमकर हुई आतिशबाजी से वातावरण काफी प्रदूषित हुआ है। रविवार को महालक्ष्मी पूजा के अगले दिन से वातावरण में यह खतरनाक धुंध छाई है। सुबह के समय वातावरण में छाई यह धुंध सूरज की किरणों को भी पूरी तरह अपने चपेटे में ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सूरज के दर्शन भी काफी देर से हो रहे हैं। इन दिनों हिमालय साफ दिखाई देता है। अलबत्ता धुंध छाए रहने से हिमालय की बर्फीली चोटियां तो दूर हरियाली भी स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है। यह धुंध सांस के रोगियों के लिए भी काफी हानिकारक है। मौसम विज्ञानी एमएम सकलानी का कहना है कि अगले दो-तीन दिन और धुंध छाई रह सकती है। फिलहाल अभी बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed