फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Has made delivery of two women in the jungle

जंगल में ही करा दिया दो महिलाओं का प्रसव

Fri, 18 Mar 2016 10:40 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Has made delivery of two women in the jungle
जंगल में ही करा दिया दो महिलाओं का प्रसव - फोटो : अमर उजाला

बजानी और खुमती गांव की दो महिलाओं के लिए 108 सेवा के कर्मचारी भगवान बनकर आए। दोनों महिलाओं को प्रसव पीड़ा होने के कारण अस्पताल ले जाने के लिए 108 सेवा को फोन किया गया था। सड़क तक पहुंचने के लिए इन महिलाओं को सात किलोमीटर का पैदल सफर तय कर आना पड़ा। 108 सेवा के कर्मचारी फोन आते ही समय पर मोटर हेड पर पहुंच गए थे। तभी उनको सूचना मिली कि महिलाओं को आधे रास्ते में ही तकलीफ शुरू हो गई है।

विज्ञापन


108 सेवा के कर्मचारी वीरेंद्र सिंह और ड्राइवर भूपेंद्र खड़ायत तत्काल एक किलोमीटर का पैदल सफर तय कर महिलाओं के पास पहुंचे। उन्होंने स्थानीय महिलाओं की मदद से दोनों का जंगल में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया। बाद में दोनों महिलाओं को धारचूला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन


बताया गया कि बजानी गांव के अमर सिंह की पत्नी कल्पना को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा हुई। महिला को गांव के लोग खोला नामक स्थान तक पैदल ला रहे थे। उससे पहले ही वहां पर 108 सेवा का वाहन पहुंचा था, लेकिन वाहन तक पहुंचने से पहले ही कल्पना की तकलीफ बढ़ गई। 108 सेवा के दोनों कर्मचारी तत्काल दवाएं, इंजेक्शन लेकर एक किलोमीटर दूर पहुंचे और सुरक्षित प्रसव करा दिया। जब तक कल्पना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, तब तक उसी इलाके के खुमती गांव से 108 सेवा को फोन आया। खुमती गांवव के कृष्ण सिंह की पत्नी निर्मला का प्रसव भी 108 वाहन में सवार होने से पहले हो गया। लोगों का कहना है कि यदि 108 सेवा के कर्मचारी समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो शायद दोनों महिलाओं की जान को खतरा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed