{"_id":"62a4de9286a1c5461679b1d4","slug":"harmeet-kaur-in-dharchula-pithoragarh-news-hld465597853","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनरलाइन क्षेत्र में जाने की जिद कर रही हरमीत को भेजा गया नारी निकेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनरलाइन क्षेत्र में जाने की जिद कर रही हरमीत को भेजा गया नारी निकेतन
धारचूला में तहसील परिसर में बैठी यूपी की हरमीत। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
धारचूला/पिथौरागढ़। धारचूला प्रशासन के लिए मुसीबत बनी खीरी यूपी निवासी 28 वर्षीय हरमीत कौर पुत्री गुरुदयाल सिंह को एसडीएम नंदन कुमार के आदेश के बाद नारी निकेतन पिथौरागढ़ भेज दिया गया है। परमिट की अवधि समाप्त होने के बाद भी उसके नाभीढांग से नहीं लौटने की जिद के कारण पुलिस और प्रशासन एक सप्ताह से पशोपेश में था।
विज्ञापन
हरमीत अपनी मां के साथ नाभीढांग आईं थीं। इनर लाइन परमिट समाप्त होने के बाद भी वह लौटने को तैयार नहीं हुई। उनके प्रतिबंधित क्षेत्र नाभीढांग में इनर लाइन परमिट की समय अवधि समाप्त होने की सूचना आइटीबीपी ने पुलिस को दी थी। इसके बाद चार जून को उन्हें धारचूला कोतवाली में लाया गया था। शिव से अपना विवाह हो जाने और 28 जून तक शिव के दर्शन होने की बात कहकर हरमीत फिर से इनर लाइन पास दिए जाने की मांग प्रशासन से कर रही थीं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम के आदेश पर हरमीत को एसआई प्रियंका मौनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार को पुलिस वाहन से नारी निकेतन पिथौरागढ़ पहुंचा दिया है। कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया परिजनों को बार-बार सूचना देने पर भी वे धारचूला नहीं आए। अब एसडीएम के आदेश पर उसे पिथौरागढ़ नारी निकेतन पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।