फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Harish Rawat in Thal-Berhinag

थल में पूर्व सीएम ने हरीश रावत ने वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Harish Rawat in Thal-Berhinag
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के थल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों के साथ भ? - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चौकोड़ी और बेड़ीनाग पहुुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरदा का जोरदार स्वागत किया। बेड़ीनाग में हरदा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने अपील की। लोनिवि परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने कार्यकर्ताओं को खीर खिलाई। कहा कि इसी मिठास से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भी मीठी जीत दिलानी है। इसके बाद उन्होंने चौकोड़ी टी गार्डन में कार्यकर्ताओं के साथ चाय पी। वहां पूर्व विधायक नारायण राम आर्या, मनोज साहनी, गोविंद भारती, खजान गुड्डू, योगेश डीनिया, मनोज साहनी, भूपेंद्र महर, पारस बोरा, पंकज बोरा आदि रहे। मनोज कुमार सानी के नेतृत्व में चौकोड़ी में मनोहर पंचपाल, विनोद कार्की, हरिदत्त पाठक, केशर महरा, रेखा भंडारी, उमा पंचपाल, रमेश पाठक, शेर राम आदि थे। कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ली।
विज्ञापन

हरदा ने वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित किया
थल (पिथौरागढ़)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के थल पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल, नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके लिए उन्होंने थल के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। हरदा ने कई वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया। इससे पहले हरदा ने थल बाजार में पैदल चलकर सभी लोगों से मिलकर अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने पौराणिक बालेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। वहां हुए कार्यक्रम में थल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी दान सिंह बिष्ट, हरि सिंह देउपा, धरम सिंह सत्याल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ पुजारी मथुरा दत्त भट्ट, त्रिलोक सिंह भैसोड़ा को भी सम्मानित किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बंशीधर भट्ट, मनोज ओझा, जगत सिंह खाती, एडवोकेट रमेश कापड़ी, प्रदीप पाल, हेम पंत, दामोदर भट्ट, बृजेश सत्याल, जीवन जोशी, भुवन भट्ट आदि रहे।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं में नया जोश जगा गए पूर्व सीएम
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। चार साल के लंबे अंतराल के बाद डीडीहाट पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरदा स्थानीय कांग्रेसियों में नया जोश जगा गए। पूर्व सीएम से मुलाकात के बाद हर कार्यकर्ता पूरे जोश में नजर आया। हालांकि वे कार्यकर्ताओं को गुटबाजी रोकने की हिदायत भी दे गए। कहा कि कांग्रेस की एकता का दिखाना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धर्म है। गुटबाजी से बचकर ही हर सीट जीती जा सकती है। यहां नींबू पार्टी में पहुंचे पूर्व सीएम हरदा को सुनने के लिए लोग दूरदराज से पहुंचे। पूर्व सीएम ने भी लोगों के बीच जाकर सभी का सम्मान किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा ने बताया कि इस नींबू पार्टी का मुख्य उद्देश्य नये युवा मतदाताओं को कांग्रेस से जोड़ना था। इसी कारण हरदा के समक्ष 50 से अधिक नये मतदाताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस नींबू पार्टी के माध्यम से कांग्रेस ने लोगों के समक्ष अपनी एकजुटता दिखाने का प्रयास किया। वर्ष 2017 में विधायक का टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस के कई नेता नींबू पार्टी में पूर्व सीएम के साथ खड़े नजर आए। नाराज कार्यकर्ताओं का इस तरह कंधे से कंधा मिलाकर चलना कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘टिकट मिले तो चंपावत या लोहाघाट से चुनाव लड़ूंगा’
पिथौरागढ़। पूर्व राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत हरदा कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस नेता ही बयानबाजी कर रहे हैं जोकि निंदनीय है। इससे पार्टी कमजोर हो रही है। पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व सीएम हरदा को कमान सौंप देनी चाहिए। उनके नेतृत्व में ही उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। टिकट मिलने की शर्त पर उन्होंने खुद चंपावत या लोहाघाट से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई।

शनिवार को हुई प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद माहरा ने कहा कि 2022 विस चुनाव में कांग्रेस से वरिष्ठ नेता हरदा ही सीएम का चेहरा होंगे। आराकोट, मोरी से मुनस्यारी तक उनका समान प्रभाव है। उन्होंने हरदा के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई से भाजपा से है। अगर भाजपा को टक्कर देनी है तो हरदा को ही चेहरा बनाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी, भूरे मियां अंसारी, जिला प्रवक्ता भुवन जोशी आदि रहे। वहीं विधानसभा सीट पर माहरा की दावेदारी से चंपावत की सियासत गर्मा गई है। लोहाघाट और चंपावत जिले से कांग्रेेस से विधायक पद के कांग्रेसी दावेदारों को भी झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed