फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   harish rawat in Dharchula

पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने किया अंबेडकर भवन का उद्घाटन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
harish rawat in Dharchula
धारचूला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मिनी स्टेडियम में लगे स्टाल में स्थानीय व्यंजनों - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बृहस्पतिवार को धारचूला पहुंचे। यहां पहुंचने पर मिनी स्टेडियम में चल रहे स्व. कैलाश रावत वॉलीबाल ओपन चैलेंज प्रतियोगिता में पहुंचे। यहां पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पहले नवनिर्मित आंबेडकर भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद वे मिनी स्टेडियम में चल रही स्व. कैलाश रावत स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। रं समाज की पगड़ी पहनाई और रं समाज एवं अनवाल समाज की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने मिनी स्टेडियम में स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय व्यंजन भी चखे। विधायक के अनुरोध पर रात 10 बजे तक भारत नेपाल का सीमावर्ती झूला पुला रात 10 बजे तक खुला रहा।
विज्ञापन

दोबारा सत्ता में आने पर पूरे होंगे विकास कार्य
धारचूला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान धारचूला और मुनस्यारी के लिए काफी घोषणाएं की थी। भाजपा ने उन्हें रो दिया है। दोबारा सत्ता में आए तो इन विकास कार्यों को पूरा करेंगे। उन्होंने 2022 में सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने को कहा। इस दौरान विधायक हरीश धामी, स्व. कैलाश रावत की धर्मपत्नी और आयोजन समिति की अध्यक्षा लक्ष्मी रावत, विशिष्ट अतिथि धौलीगंगा परियोजना के महाप्रबंधक पीपी सिंह, डीडीहाट कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी, प्रदीप पाल, रमेश कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed