फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Harish Rawat in Baluwakot

गौरव सैनिकों से ही है देश का सम्मान-रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Harish Rawat in Baluwakot
बलुवाकोट में सैनिक विश्राम गृह का भूमि पूजन करते पूर्व सीएम। - फोटो : PITHORAGARH
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को गौरव सेनानी एवं वीर नारी जनमिलन केंद्र का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों से ही देश का सम्मान है। विधायक हरीश धामी ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं को देखते हुए विधायक निधि से जनमिलन केंद्र के निर्माण की घोषणा की थी। 2018 में सैनिक विश्राम गृह क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को बलुवाकोट में विधि विधान से सैनिक विश्राम गृह का भूमि पूजन किया गया। हरीश रावत ने कहा कि सैैनिकों से ही देश का अस्तित्व है जो सीमा पर विषम परिस्थितियों में दिन रात सुरक्षा में जुटे रहते हैं। सैनिकों से ही हमारी पहचान है। उन्होंने विधायक हरीश धामी की सराहना करते हुए कहा कि वह क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहे हैं। इससे पूर्व रावत ने बलुवाकोट कांग्रेस कमेटी कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य करना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव में एक सच्चे सिपाही की तरह कार्यकर्ता एक नए उत्साह से कार्य करें। इस मौके पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष नारायण दत्त भट्ट, कृष्ण सिंह, रामदत्त, सचिव चंचल सिंह ऐरी, कांग्रेस के डीडीहाट जिलाध्यक्ष नरेश द्विवेदी, पंकज मेहरा, बसंत भट्ट, प्रकाश देवली, जयंती चंद, महेश ठगुन्ना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed