{"_id":"6026b9a28ebc3ee964416084","slug":"harish-dhami-mla-of-dharchula-pithoragarh-news-hld4145668152","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए आए पैसे से हो रहे दूसरी विधानसभा में काम- धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए आए पैसे से हो रहे दूसरी विधानसभा में काम- धामी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डीएम से मुलाकात करते धारचूला विधायक हरीश धामी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। धारचूला के विधायक हरीश धामी का कहना है कि आपदा प्रभावित क्षेत्र धारचूला के लिए आए धन से जिले की अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों में काम किए जा रहे हैं। धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में काम शुरू नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा इस मुद्दे को वह आगामी विस सत्र में उठाएंगे।
शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे विधायक हरीश धामी ने प्रेसवार्ता में कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में आपदा के लिए मिले धन का अन्य क्षेत्रों में उपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि बरसात में आपदा ने उनकी विधानसभा में जमकर कहर बरपाया। धारचूला में आपदा के कार्यों के लिए जो पैसा आया था, उससे डीडीहाट, पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में काम हो रहे हैं, लेकिन उनकी विधानसभा क्षेत्र में कोई काम नहीं हुए हैं। 2017 से उनकी विधानसभा क्षेत्र में सरकार ने एक भी रुपये का काम नहीं किया। वर्ष 2016 में उनके विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों को वित्तीय स्वीकृति मिल गई थी लेकिन उन सड़कों का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सड़कों के लिए अभी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिली है, जबकि उन सड़कों को कांग्रेस काल में ही वित्तीय स्वीकृति मिल गई थी। उन्होंने सरकार पर जबरन सड़कों का निर्माण कार्य रोकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इन मामलों को वह आगामी विस सत्र में उठाएंगे।
विज्ञापन
लुमती-घरूड़ी में गरारी का नहीं हुआ निर्माण
पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल, रास्ते सुधारने के लिए धारचूला के विधायक हरीश धामी ने शुक्रवार को डीएम आनंद स्वरूप से मुलाकात की। उन्होंने डीएम को बताया कि वर्ष 2020 में आपदा में उनके विधानसभा क्षेत्र में जमकर नुकसान हुआ था। आपदा के इतने समय बाद भी रास्ते, पेयजल और आपदा प्रभावितों के विस्थापन को लेकर कोई भी कार्य नहीं हो पाए हैं।
लुमती और घरूड़ी के बीच आपदा में गरारी ध्वस्त हो गई थी। इसके निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो गई है, लेकिन गरारी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। आपदा प्रभावित क्षेत्र धामीगांव में आपदा से दो मकान ध्वस्त हो गए थे। उन परिवारों का विस्थापन होना था, लेकिन वहां भूवैज्ञानिकों की टीम नहीं पहुंच पाई है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने भूवैज्ञानिकों की टीम शीघ्र गांव भेजकर उनके विस्थापन की मांग की है।