फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Harish became the board of directors

हरीश धानिक व्यापार मंडल अध्यक्ष बने

Tue, 19 Sep 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Tue, 19 Sep 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Harish became the board of directors
गंगोलीहाट व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक - फोटो : अमर उजाला

गंगोलीहाट व्यापार मंडल के लिए हरीश धानिक अध्यक्ष चुने गए हैं। इसके अलावा केशर सिंह महासचिव, संजय रावल उपाध्यक्ष और कमलेश उप्रेती ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। देर शाम विजयी प्रत्याशियों ने नगर में जुलूस निकाला। व्यापार संघ में युवाओं का दबदबा है।

विज्ञापन


व्यापार मंडल चुनाव के लिए सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान हुआ। 516 मतदाताओं में से 486 ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम करीब साढ़े छह बजे परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर हरीश धानिक को 217, राजेंद्र प्रसाद पंत को 159, सुरेंद्र रावल को 106 मत मिले। 4 मत निरस्त किए गए। उपाध्यक्ष पद पर संजय रावल ने जीत दर्ज की है। संजय को 272, दीपक सिंह को 208 मत प्राप्त हुए। 6 मत निरस्त किए गए। 342 मतों के साथ केशर सिंह ने महासचिव पद पर कब्जा किया। मनीष बिष्ट को 277 मत मिले। 5 मत निरस्त किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश उप्रेती ने जीत दर्ज की है। उन्हें 267, तारा सिंह को 121 मत मिले। 5 मत निरस्त किए गए।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी दुर्गा दत्त पंत, सहयोगी प्यारे लाल वर्मा, किशन उप्रेती, किशन भंडारी, शंकर सिंह बोरा, हरगोविंद रावल, चंद्रशेखर पंत, षष्टी लाल साह की देखरेख में चुनाव हुए। चुनाव को लेकर नगर में सुबह से गहम-गहमी थी। व्यापारी दिनभर जीत-हार का गणित लगाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed