फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Haripriya got well.

कोविड को मात देकर घर लौटी 90 वर्षीय हरिप्रिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Haripriya got well.
कोरोना संक्रमित 90 वर्षीय हरिप्रिया पंत ने कोरोना को मात दी है। माता के जल्द स्वस्थ होने में बड़े बेटे प्रकाश ने अहम भूमिका निभाई। संक्रमण की परवाह किए बिना वार्ड में रहकर मां को दवा से लेकर खाना तक खिलाया। वे जिला चिकित्सालय से स्वस्थ होकर घर लौट आई हैं। उनके बेटे अधिवक्ता प्रमोद पंत ने बताया कि मां को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

बड़े भाई बीएसएफ से सेवानिवृत्त हवलदार प्रकाश पंत ने मां का इस संक्रमण के दौरान पूरा साथ दिया। वह छह दिन तक मां की सेवा में लगे रहे। वे छह दिन तक सिर्फ मास्क पहनकर मां की सेवा करते रहे। मां को बेहोशी के हालत में फलों का रस पिलाना, किसी तरह भोजन कराना, रात भर मां के मुंह में ऑक्सीजन लगाना आदि कार्य उन्होंने किए। बेटे प्रकाश ने इस महामारी में सेवा कर उनके स्वस्थ होने में पूरा योगदान दिया। वार्ड में मां के साथ ही अन्य भर्ती मरीजों की भी सेवा उन्होंने बखूबी की जिस वजह से मां स्वस्थ होकर घर लौट आईं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed