फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   haraalee ke log munh par kaalee pattee baandh karenge aandolan

हराली के लोग मुंह पर काली पट्टी बांध करेंगे आंदोलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
haraalee ke log munh par kaalee pattee baandh karenge aandolan
सड़क की मांग को लेकर पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में अनशन में बैठे हराली के ग्रामीण। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सड़क की मांग को लेकर हराली के ग्रामीणों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार से मुंह पर काली पट्टी बांध विरोध करेंगे। उनका कहना है कि जब तक शासन से सड़क की स्वीकृति का पत्र नहीं आ जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हराली को जोड़ने वाली सड़क रामकोट-पत्थरकोट की मांग को लेकर प्रधान हरीश चंद्र भट्ट भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके समर्थन में हराली के साथ ही आसपास के गांवों के लोग भी धरनास्थल पर पहुंच रहे हैं। प्रधान के स्वास्थ्य में भी गिरावट आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शासन और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। उन्होंने शीघ्र सड़क की स्वीकृति नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिपं सदस्य जगदीश कुमार, प्रकाश कुमार, जानकी देवी, मीना, रंजना, ममता, रजनी, सुनीता, गोदावरी, शांति, योगिता, जानकी, युवराज सिंह, चंद्रशेखर भट्ट, नरेश बड़, राजेंद्र सिंह, उमेद बिष्ट, डिगर सिंह भाटिया समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed