फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hansling Boys found a walkover

हंसलिंग ब्वॉयज को मिला वाकओवर

Wed, 06 Jun 2018 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 06 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hansling Boys found a walkover
मुनस्यारी में फुटबॉल खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

जोहार क्लब के तत्वावधान में चल रही 63वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के छठे दिन अंडर-14 फुटबॉल में घोरपट्टा हीरोज और हंसलिंग ब्वॉयज के बीच मैच होना था, लेकिन घोरपट्टा ब्वॉयज के समय पर नहीं पहुंचने पर हंसलिंग ब्वॉयज को विजयी घोषित किया। दूसरा मैच स्टेडियम पिथौरागढ़ और रांथी क्लब के बीच हुआ, इसमें स्टेडियम पिथौरागढ़ 5-1 से विजयी रहा। पिथौरागढ़ की ओर से मयंक भंडारी ने दो, विवेक भंडारी ने दो, निखिल धामी ने एक गोल किया। रांथी के जितेंद्र नितवाल ने एक गोल किया।

विज्ञापन


तीसरा मैच सुरिंग और सरमोली के बीच हुआ। निर्धारित समय पर दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही। जिसका फैसला टाइब्रेकर से हुआ। इसमें सुरिंग 2-1 से विजयी रहा। सीनियर फुटबॉल में पहला मैच न्यू यंग ब्वॉयज तल्ला बूंगा और बिल्जू इलेवन दिल्ली के बीच हुआ। इसमें कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। टाइब्रेकर में बिल्जू इलेवन दिल्ली 5-4 से विजयी हुई।
विज्ञापन


रेफरी महेंद्र रावत, सीपी जोशी, पुष्कर लसपाल, कुलश्रेय थे। जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल धर्मशक्तू ने बताया कि खेलोत्सव में शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर नौ जून तक है। स्वर्गीय तेज सिंह मेमोरियल माउंटेन मैराथन का आयोजन 10 जून को होगा। प्रतिभागियों से 9 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


378 मरीजों का परीक्षण, 375 पशुओं का इलाज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी में जोहार मुनस्यारी डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र पंचपाल ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के 378 मरीज देखे गए। पशु चिकित्सा शिविर में 375 पशुओं के लिए दवाईयां बांटी गई। 35 कुत्तों में रैबीज का टीका लगाया गया। इस दौरान डॉ. घनश्याम पांगती, डॉ. अजय बजाज, डॉ. हितेंद्र जंगपांगी, डॉ. ऊषा रावत, डॉ. रैनी पांगती, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीएस मर्तोलिया, डॉ. हिमांशु पांगती, डॉ. हिमांशु धर्मशक्तू, डॉ. विजय पाल प्रजापति ने इलाज किया। हॉस्पिटल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने शिविर संचालन में सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed