फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hail of bullets in Bhadgaon, Didihat; used for a cage

Pithoragarh News: डीडीहाट के भड़गांव में तेंदुए की दहशत, पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

Sat, 10 Oct 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Hail of bullets in Bhadgaon, Didihat; used for a cage
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़। सीमांत जिले में नगर से लेकर गांवों तक तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। गंगोलीहाट के खेतीगांव में बीते दिनों तेंदुए के हमले में एक बच्चे की मौत हो गई थी। अब डीडीहाट विकासखंड के भड़गांव में छह महीने बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
विज्ञापन

भड़गांव के लोकेश भड़, राजेंद्र भड़, महिमन भड़ और मंजुल भड़ आदि ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह महीने से गांव में तेंदुए का भय है। दिनदहाड़े तेंदुआ घरों के आसपास पहुंच रहा है। इससे ग्रामीण भीतर कैद होने को मजबूर हैं। महिलाएं खेतों और घास काटने जंगल जाना छोड़ चुकी हैं। बच्चे दहशत में हैं। वे स्कूल जाने से मना कर रहे हैं। ग्रामीण लंबे समय से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


वन विभाग टीम गांव और आसपास कर रही गश्त
वन विभाग आखिरकार देर से सही, नींद से जागा है। बीते शुक्रवार को वन कर्मी पिंजरा लेकर गांव पहुंचे। रेंजर एसएस रावत ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाने की अनुमति मांगी गई थी। अनुमति मिलते ही गांव में पिंजरा लगा दिया गया है। टीम गांव और आसपास के क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों 10 वर्षीय बच्चे की ले ली थी जान
जिले में पिथौरागढ़ नगर के लिंक रोड, रई, चिमस्यानौला, खड़कोट, बिण, जाखनी और दौला जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी है। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, मुवानी और थल सहित अन्य कस्बों और गांवों में भी तेंदुआ आबादी के नजदीक चहलकदमी करते नजर आ रहा है। बीते दिनों गंगोलीहाट के खेती गांव में तेंदुए ने 10 साल के बच्चे को मार डाला। इसके बाद तेंदुआ आए दिन क्षेत्र के विद्यार्थियों और जंगल जा रही महिलाओं का पीछा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed