फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gunji's Shivotsav will be made a state festival

गुंजी के शिवोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाया जाएगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gunji's Shivotsav will be made a state festival
गुंजी शिवोत्सव में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री का स्वागत करते रं समाज के लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने गुंजी में आयोजित शिव महोत्सव की सराहना की। कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों बढ़ावा मिलेगा। रक्षा मंत्री ने डीएम को शिवोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने के लिए निर्देश दिए। महोत्सव के अंतिम दिन लोक कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

रविवार को गुंजी शिव महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने रं बोली में जम्मा मी बुदला (सभी लोग ठीक हो) से संबोधन शुरू किया। भट्ट ने शिवोत्सव के आयोजन पर डीएम डॉ. आशीष चौहान की सराहना की। कहा कि इस आयोजन से निश्चित रूप से यह साबित हो गया कि यह देश का अंतिम नहीं पहला गांव है। इस आयोजन से यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और आदि कैलाश, ओम पर्वत के यात्रियों के लिए मार्ग खुल जाएगा।
विज्ञापन

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पर अमृत महोत्सव का आयोजन और शिवोत्सव एक बेहतरीन प्रयास है। विधायक धारचूला हरीश धामी ने कहा कि क्षेत्र में संचार सुविधा जरूरी है। उन्होंने शीघ्र ही संचार सुविधा और जौलजीबी से तवाघाट-लिपुलेख और मुनस्यारी सड़क में सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने की मांग की। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोक दलों को सम्मानित किया गया। शिवोत्सव के समापन सत्र में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। शनिवार शाम गोविंद दिगारी, बीके सामंत, प्रकाश रावत, जितेंद्र तोमक्याल, इंदर आर्या, भगवती दनपुरिया, नारायण सोराड़ी सहित स्थानीय कलाकारों ने कुमाऊंनी गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
आईजी इंटेलिजेंस उत्तराखंड संजय गुंज्याल, डीएम डॉ. आशीष चौहान, बीआरओ के कमांडर कर्नल एनके शर्मा, एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल, सेना के 18 ग्रेनेड के कर्नल जतिन गुलेरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, एसडीएम धारचूला एके शुक्ला, एसएसबी के सहायक सेनानी बीएन पांडेय, अशोक नबियाल, भाजपा महामंत्री कृष्णा गर्ब्याल, प्रधान गुंजी सुरेश गुंज्याल, सरपंच गुंजी लक्ष्मी गुंज्याल, प्रधान नाबि सनम नबियाल, अंजू रौंकली, राम सिंह ह्यांकी, मोहन ततवाल, पद्मश्री मोहन गुंज्याल, शीतल सिंह गुंज्याल, उमा सनवाल गुंज्याल, दीपक रौकली, दिनेश गर्ब्याल, मदन नबियाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed