{"_id":"5c1681febdec225a1c390f2b","slug":"guava-is-being-tainted-by-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से दागी होकर गिर रहा है अमरूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से दागी होकर गिर रहा है अमरूद
Sun, 16 Dec 2018 10:19 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में बीमारी से खराब हुए अमरूद के फल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के जीआईसी से लगे शिवाजी नगर में अमरूद के फलों में लगी बीमारी से लोग परेशान है। उन्होंने उद्यान विभाग से बीमारी का पता लगाकर इसकी रोकथाम की मांग की है।
विज्ञापन
घाटी वाले इलाकों में अमरूद जून-जुलाई में होता है। पिथौरागढ़ नगर का मौसम गर्मियों में 34 डिग्री सेल्सियस तक और सर्दियों में माइनस तक चला जाता है। यहां का मौसम गर्मी एवं ठंड में आम और अमरूद के लिए काफी अनुकूल है। नवंबर, दिसंबर में भी अमरूद का फल आता है। इस वर्ष जून-जुलाई और अभी आए फल में बीमारी देखी जा रही है।
विज्ञापन
जानकारों का कहना है कि यह बीमारी स्केब जैसी है। इससे अमरूद पेड़ में ही दागी होने के कारण पकने से पहले ही गिर जा रहे हैं। शिवाजी नगर के शेर सिंह बोहरा, हरीश चंद्र पंत, मोहन चंद्र जोशी, गोल्डी पांडे ने उद्यान विभाग से बीमारी का पता लगाते हुए इसकी रोकथाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
अमरूद का फल दागी होकर गिरना वाइरल इंफेक्शन का संकेत है। पेड़ में फल आते समय उससे संबधित दवा का स्प्रे करने पर इस बीमारी से बचाव हो सकता है। -डॉ. हेमंत पांडेय, वैज्ञानिक, रक्षा अनुसंधान केंद्र, पिथौरागढ़।