{"_id":"5839bcec4f1c1b042a13bf60","slug":"gst-will-in-the-future-benefit-of-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य में व्यापारियों को मिलेगा जीएसटी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य में व्यापारियों को मिलेगा जीएसटी का लाभ
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 26 Nov 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
व्यापारियों की बैठक लेते व्यापार कर विभाग के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर डा. दीपक कुमार ने व्यापारियों की बैठक लेकर उन्हें जीएसटी बिल की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि भविष्य में इसका लाभ व्यापारियों को मिलेगा। लिहाजा जीएसटी के तहत रजिस्ट्रेशन कर लें।
विज्ञापन
डा. कुमार ने वाणिज्य कार्यालय में व्यापारियों को बताया कि अब तक तीन हजार व्यापारियों में से मात्र 205 व्यापारियों ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किए हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर प्रस्तावित की गई है। कहा कि सभी व्यापारी आवेदन स्वयं या फिर अपने अधिवक्ता के माध्यम से करा लें। जीएसटी लागू होने के बाद बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाले व्यापारियों का व्यापार अवैध माना जाएगा। जीएसटी के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में हो रही परेशानी पर डा. कुमार ने बताया कि 14 दिसंबर को जिला पंचायत सभागार में जीएसटी पंजीयन, रिटर्न, पेमेंट और जीएसटी में माइग्रेशन से संबंधित जानकारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने सभी व्यापारियों से कार्यशाला में शामिल उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में वाणिज्य कर अधिकारी उम्मेद सिंह बिष्ट, जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन जोशी, व्यापार संघ महासचिव संतोष बिष्ट, कोषाध्यक्ष मनीष जोशी, जगदीश मखौलिया आदि व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन