{"_id":"650889ef02040c950f047617","slug":"group-of-32-senior-citizens-leaves-for-badrinath-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-4701-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 32 वरिष्ठ नागरिकों का दल बदरीनाथ रवाना
Mon, 18 Sep 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 18 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पर्यटक आवास गृह से ब्रदीनाथ यात्रा पर जा रहे वरिष्ठ नागरिकों के दल को हरी झंडी दिखाक
पिथौरागढ़। पंडित दीन दयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 14 पुरुष और 18 महिलाओं का दल बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हो गया है। डीएम रीना जोशी ने पर्यटक आवास गृह पिथौरागढ़ से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
बदरीनाथ के लिए रवाना होने पर बुजुर्ग काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मातृ-पितृ योजना के तहत उन्हें तीर्थयात्रा पर जाने का अवसर मिला है। इससे पूर्व यात्रियों और डीएम ने पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर पौधरोपण किया। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि यात्रियों का दल 22 सितंबर को वापस लौटेगा। इस मौके पर तहसीलदार पिंकी आर्या सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -