फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Green valley won match.

ग्रीन वैली स्कूल ने आठ विकेट से फाइनल मैच जीतकर ट्राफी पर किया कब्जा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Green valley won match.
ट्राफी के साथ क्रिकेट की विजेता और उप विजेता टीम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। द एथलीट होम क्रिकेट एकेडमी नैनीसैनी की ओर से पिथौरागढ़ जिले में इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंडर 17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में 13 स्कूली टीमों ने, अंडर 14 आयु वर्ग में पांच टीमों ने, अंडर 12 आयु वर्ग में तीन टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर 14 वर्ग में ग्रीन वैली और स्प्रिंग डेल के बीच हुए फाइनल मुकाबले में ग्रीन वैली स्कूल ने आठ विकेट से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

अंडर 12 आयु वर्ग में ग्रीन वैली स्कूल और सोर वैली के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सोर वैली विजयी रहा। अंडर 14 में ग्रीन वैली और स्प्रिंग डेल स्कूल के बीच फाइनल हुआ। टॉस जीतकर ग्रीन वैली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। स्प्रिंग डेल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 आवरों में चार विकेट पर 83 रन बनाए। हर्षित शर्मा और समीर ने 15-15 रनों का योगदान किया। ग्रीन वैली स्कूल की ओर से सुनील ने दो विकेट लिए। जवाब में ग्रीन वैली स्कूल ने नौ ओवरों में दो विकेट खोकर 84 रन बनाए। ग्रीन वैली स्कूल के हर्षित शर्मा नेशानदार 45 रनों की पारी खेली। स्प्रिंग डेल स्कूल की ओर से आदर्श और समीर ने एक-एक विकेट लिया। ग्रीन वैली स्कूल ने आठ विकेट से फाइनल मैच जीत कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच के मैन ऑफ द सिरीज ग्रीन वैली के हर्षित शर्मा, उदीयमान खिलाड़ी स्प्रिंग डेल के लोकेश सिंह और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कुनाल बिष्ट घोषित हुए। फाइनल मैच के अंपायर पारस मुंडेला और पवन चंद थे। विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहां पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, सचिव उमेश चंद्र जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, द एथलीट होम के अध्यक्ष उमेद सिंह बिष्ट, रमेश कसनियाल, महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह महर, हेमा मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed