{"_id":"5e9dc92d8ebc3ed5c176fe2a","slug":"green-jon-mein-riyaayat-jaisa-kuchh-najar-nahin-aaya-pithoragarh-news-hld3806737107","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन जोन में रियायत जैसा कुछ नजर नहीं आया पहले दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन जोन में रियायत जैसा कुछ नजर नहीं आया पहले दिन
विज्ञापन
सोमवार को सुबह के समय पिथौरागढ़ के सिल्थाम में इस तरह नजर आई वाहनों और लोगों की भीड़भाड़। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक लोग घरों से निकले। हालांकि पहले दिन रियायत जैसी कोई चीज नजर नहीं आई। रोज की तरह केवल परचून, सब्जी, टायर पंचर की दुकानें ही खुली। बैंक और एटीएम में भी लेनदेन के लिए लोग नजर आए। पास बनाने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग कलक्ट्रेट पहुंचे।
कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आने से पिथौरागढ़ जिला ग्रीन जोन में रखा गया है। ग्रीन जोन में 20 अप्रैल से कुछ रियायतें दी गई हैं। इसको देखते हुए कई लोग सुबह से ही वाहनों में घूमते नजर आए। कई लोग आसपास के गांवों से भी दोपहिया वाहनों में पहुंचे। पुलिस पूछताछ में लोगों ने बैंक, अस्पताल या मेडिकल स्टोर के लिए निकलने की बात कही।
सभी तिराहों और चौराहों में पुलिस ने पूछताछ के बाद ही आने-जाने की अनुमति दी। सब्जी और परचून की दुकानों में खरीदार भी अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक नजर आए। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग पास बनाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। अति आवश्यकीय सेवाओं वाले सरकारी दफ्तरों में भी सामान्य दिनों की तरह कामकाज हुआ।