{"_id":"68a35fb0a10bfe98ec087662","slug":"gravel-started-being-laid-on-the-dilapidated-roads-of-munsiyari-soon-asphalt-will-be-laid-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131461-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी की बदहाल सड़कों पर बिछने लगीं रोढ़ी, जल्द होगा डामर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी की बदहाल सड़कों पर बिछने लगीं रोढ़ी, जल्द होगा डामर
Mon, 18 Aug 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 18 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। आखिरकार पर्यटन नगरी की बदहाल सड़कों की हालत जल्द सुधरने की उम्मीद जगी है। गड्ढों से पटी सड़कों पर रोढ़ी बिछनी शुरू हुई हैं। लोनिवि के मुताबिक, रोढ़ी बिछाने के बाद जल्द ही डामर भी कराया जाएगा। सड़कों की हालत सुधरने से पर्यटकों, स्थानीय लोगों की आवाजाही सुगम होगी और पर्यटन कारोबार को भी इसका लाभ मिलेगा।
पर्यटन नगरी मुनस्यारी की आंतरिक सड़कें बदहाल हैं। गड्ढों से पटी आंतरिक सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। सड़कों की बदहाली के चलते पर्यटक भी यहां आने से बच रहे हैं जिससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। मानसूनकाल में बारिश और लीकेज पेयजल लाइन से गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस मामले को अमर उजाला ने 18 अगस्त के अंक में बदहाल सड़कों पर हिचखोले खा रहा मुनस्यारी का पर्यटन कारोबार शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर प्रकाशित होते ही लोनिवि अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सड़कों के सुधारीकरण के लिए आगे आया है। सोमवार को लोनिवि ने बदहाल सड़कों पर रोढ़ी बिछाकर गड्ढों को भरने का काम शुरू किया। शास्त्री चौक से नंदा देवी मार्ग पर रोढ़ी बिछान का काम शुरू होने से स्थानीय लोगों और कारोबारियों ने राहत की सांस ली।