फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Govind's family, including threats of self-immolation

गोविंद की परिवार समेत आत्मदाह की धमकी

Wed, 11 Jan 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना Updated Wed, 11 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
Govind's family, including threats of self-immolation
आत्मदाह की धमकी - फोटो : अमर उजाला

लमतड़ी निवासी गोविंद सिंह पुत्र आन सिंह ने आटा चक्की का मुआवजा न मिलने पर जिलाधिकारी कार्यालय में परिवार समेत आत्मदाह करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


प्रेस को जारी बयान में गोविंद ने कहा कि कर्ज लेकर जनवरी 2015 में आटा चक्की खोली थी। 1 अप्रैल 2016 को आटा चक्की में आग लग गई। राजस्व विभाग के पटवारी ओपी चंद ने मौका मुआयना कर डेढ़ लाख के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देवलथल के प्रभारी तहसीलदार पीसी कापड़ी को सौंपी थी। तहसीलदार कापड़ी ने 16 अप्रैल 2016 को ही रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी थी। गोविंद ने 31 नवंबर 2016 को कनालीछीना में लगे शिविर में जिलाधिकारी को मुआवजा नहीं मिलने की जानकारी दी थी। जिलाधिकारी ने गोविंद को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया था।  
विज्ञापन


राजस्व विभाग से बार-बार कर्ज की किश्त जमा करने के लिए नोटिस आ रहे हैं। परिवार में 75 वर्षीय बूढ़ी मां, दो बच्चे और पत्नी है। किसी तरह परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं। एक तो मुआवजा नहीं मिला रहा, ऊपर से राजस्व विभाग के नोटिस आ रहे हैं। कहा कि यदि एक महीने के भीतर आटा चक्की का मुआवजा नहीं मिला तो वह परिवार समेत जिलाधिकारी कार्यालय में आत्मदाह करेंगे। इसकी सूचना जिलाधिकारी को दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed