फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Govind President, Praveen Minister was elected

गोविंद अध्यक्ष, प्रवीण मंत्री चुने गए

Tue, 23 May 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 May 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
Govind President, Praveen Minister was elected
पिथौरागढ़ में राजकीय शिक्षक संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

राजकीय शिक्षक संघ की जिला शाखा के लिए गोविंद सिंह भंडारी अध्यक्ष और प्रवीण रावल मंत्री चुने गए। संगठन के लिए सीबीएस कन्याल उपाध्यक्ष, विक्रम दिगारी संयुक्त मंत्री, निरंजना पांडे महिला उपाध्यक्ष, दिनेश ओझा आय व्यय निरीक्षक चुने गए। भास्करानंद जोशी को संरक्षक और मनोज पांडे को कोषाध्यक्ष चुना गया।

विज्ञापन


राजकीय शिक्षक संघ के दो दिवसीय अधिवेशन में मंगलवार को दूसरे दिन सुबह नौ बजे से राजकीय इंटर कॉलेज में मतदान शुरू हुआ। अपराह्न एक बजे मतदान संपन्न हुआ और दो बजे से मतगणना हुई। करीब पांच बजे परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह भंडारी ने 604 मत हासिल कर जीत दर्ज की। इस पद के दूसरे दावेदार भूपेंद्र भंडारी को 430 वोट मिले। मंत्री पद पर प्रवीण रावल ने महेश प्रसाद उपाध्याय को 630 वोटों के बड़े अंतर से हराया। प्रवीण रावल को 829 वोट मिले, जबकि महेश प्रसाद उपाध्याय को 199 वोट ही हासिल हुए। उपाध्यक्ष पद पर विजयी चंद्रबहादुर कन्याल को 582 वोट मिले। इस पद के दूसरे दावेदार आनंद सिंह रावत को 442 वोट हासिल हुए। संयुक्त मंत्री पद पर विक्रम दिगारी, संगठन मंत्री पद पर मोहित बिष्ट, आय व्यय निरीक्षक पद पर दिनेश ओझा, महिला उपाध्यक्ष पद पर निरंजना पांडे, महिला संयुक्त मंत्री पद पर रेनू कुंवर, लक्ष्मी नेगी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मतदान में कुल 1040 शिक्षक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। शाम को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


नव निर्वाचित अध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा है कि शिक्षकों के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाली हर ताकत का विरोध किया जाएगा। उन्होंने सरकार और विभाग से अपेक्षा की कि लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण करे ताकि शिक्षक समुदाय को आंदोलन जैसा कदम उठाने के लिए बाध्य न होना पड़े। नव निर्वाचित अध्यक्ष भंडारी इस समय राजकीय शिक्षक संघ के कनालीछीना ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं। वह कनालीछीना ब्लॉक में ही संकुल संदर्भ व्यक्ति (सीआरपी) के तौर पर कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed