{"_id":"6543dd087cc5527c2903cac6","slug":"government-should-stop-misleading-in-the-name-of-air-service-and-base-hospital-mayukh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-6455-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई सेवा और बेस अस्पताल के नाम पर गुमराह करना बंद करे सरकार : मयूख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई सेवा और बेस अस्पताल के नाम पर गुमराह करना बंद करे सरकार : मयूख
Thu, 02 Nov 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। छह सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में क्रमिक धरना जारी रहा। उन्होंने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। कांग्रेस के आंदोलन को जिला प्रधान संगठन और देवभूमि टैक्सी ऑनर्स संगठन ने भी समर्थन दिया है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता विधायक मयूख महर के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने यहां सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पिथौरागढ़ के ज्वलंत मुद्दों को लेकर धरने में बैठे हैं। इसके बाद भी सरकार और जिला प्रशासन जनहित के मुद्दों को लेकर गंभीर नहीं है।
विधायक महर ने कहा कि अब नैनीसैनी हवाई सेवा और बेस अस्पताल के मुद्दे को लेकर सरकार सीमांत के लोगों को गुमराह नहीं कर सकती है। जिला ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन और देवभूमि टैक्सी आनर्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवल किशोर ने कहा कि अगर मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह आंदोलन को तेज कर देंगे। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शिल्पकार फोरम के केंद्रीय अध्यक्ष शंकर राम कोहली, केंद्रीय सचिव जीवन राम विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष गंगाराम, उमेश कुमार आदि ने भी समर्थन में धरना दिया।
विज्ञापन
संचालन भुवन पांडेय, राजेश शर्मा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी, वरिष्ठ नेता महेंद्र लुंठी, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, मुकेश पंत, खीमराज जोशी, नरेंद्र सौन, राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस ऋषेंद्र महर सहित कई लोग मौजूद रहे।
--
ये हैं प्रमुख मांग
- नैनीसैनी हवाई अड्डे से देहरादून और दिल्ली के लिए नियमित हवाई सेवा शुरू की जाए।
- बेस अस्पताल में चिकित्सकों के पद सृजित कर अस्पताल का संचालन शुरू हो।
- यूकेएसएससी और यूकेपीएसी के परीक्षा केंद्र पिथौरागढ़ में बनाया जाए।
- जाजरदेवल-नैनीसैनी सड़क में डामरीकरण और नाली निर्माण कराया जाए।
- सिकड़ानी के लोगों पर यूपीसीएल की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाएं।
- सेना की ओर ग्रामीणों के बंद किए गोचर, पनघटों के रास्ते खोलने या वैकल्पिक रास्ते बनाए जाएं।
फोटो विवरण-02पीटीएच 01पी- पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस विधायक मयूख महर और कार्यकर्ता। संवाद
-- -- --
सरकार के खिलाफ 78वें दिन भी जारी रहा धरना
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीएचसी डीडीहाट में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 78वें दिन भी धरना जारी रहा। बृहस्पतिवार को चिल्ड्रन पार्क में राजू मेहता के नेतृत्व में लोगों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ कोरे आश्वासन देकर जनता को गुमराह किया जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर हमेशा ही जनता को ठगा गया है। आज तक क्षेत्र की जनता बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन आ गई है लेकिन अभी तक इंस्टाल नहीं हुई है। अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण गर्भवतियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। धरने पर रवि बोरा, राजेंद्र बोरा, गिरधर बोरा, प्रकाश बोरा, शेखर खड़ायत, ईश्वर मर्तोलिया, कैलाश खोलिया आदि बैठे। संवाद
अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लगा ताला, गर्भवतियां परेशान
लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। उपजिला अस्पताल लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के बाद अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है। इससे सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को हो रही है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, सभासद राज किशोर साह, भुवन बहादुर, दीपक साह आदि ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट 15 दिन के अवकाश पर गई हैं। इस कारण अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। चार दिनों से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लगा है। अल्ट्रासाउंड के लिए दूरदराज से आने वाली महिलाएं परेशान और निराश होकर जा रही हैं।
पालिकाध्यक्ष ने अल्ट्रासाउंड की समस्या को सीएमओ के समक्ष रखा जिसमें सीएमओ ने खानापूरी कर सप्ताह में दो दिन चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट को लोहाघाट भेजने के आदेश जारी किए लेकिन अल्ट्रासाउंड करने लोहाघाट में कब रेडियोलॉजिस्ट आएंगे इसका आदेश में कोई जिक्र नहीं है।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल ने बताया कि जब आदेश आया था, उसी दिन मुख्यालय में यह पूछा गया था कि सप्ताह में कब आएंगे लेकिन अब तक से कोई उत्तर नहीं आ पाया है। यह कहना मुश्किल है कि रेडियोलॉजिस्ट कब सेवा देंगे। संवाद