{"_id":"6587106919475446c4081fb9","slug":"government-pensioners-organization-will-meet-mla-for-building-repairs-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-8369-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भवन मरम्मत के लिए विधायक से मिलेगा राजकीय पेंशनर्स संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भवन मरम्मत के लिए विधायक से मिलेगा राजकीय पेंशनर्स संगठन
Sat, 23 Dec 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय पेंशनर्स संगठन की बैठक शनिवार को रामलीला मैदान में अध्यक्ष प्रेम बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। पेंशनर्स ने कहा कि जिन पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड में काटी गई धनराशि वापस नहीं की गई है उनके प्रकरणों को कोषागार के माध्यम से भेजकर निस्तारित कराया जाएगा।
बैठक में पेंशनर्स ने गोल्डन कार्ड में की गई कटौती, चिकित्सा सुविधा, संगठन के कार्यालय भवन के मरमम्त, शिक्षक, प्रवक्ताओं के पेंशन निर्धारण आदि को लेकर चर्चा की। इस दौरान जल्द चिकित्सा सुविधा का लाभ पेंशनर्स को देने के लिए सरकार को अनुरोध पत्र भेजने का निर्णय लिया गया। पेंशनर्स ने कहा कि संगठन के भवन की मरम्मत के लिए जल्द शिष्टमंडल विधायक से मुलाकात करेगा। संचालन कैलाश पुनेठा ने किया।
बैठक में जगदीश थापा, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, बुद्धि बल्लभ भट्ट, चंद्रशेखर भट्ट, लक्ष्मी दत्त तिवारी, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, कविंद्र सिंह गड़िया, वीवी भट्ट, अमरनाथ जुकरिया, मोहन जोशी, भुवन आर्या, केएस वल्दिया, खड़क सिंह, जगदीश वर्मा, हीरा बल्लभ पुनेठा, कीर्ति बल्लभ, रघुनंदन पंत, जगदीश चंद्र भट्ट, लक्ष्मी दत्त शर्मा, पूरन लाल आदि मौजूद रहे।