फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Government accused of breaking promises

Pithoragarh News: सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप

Fri, 23 Feb 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Government accused of breaking promises
पिथौरागढ़ जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन करते पेयजल कर्मी। 
पिथौरागढ़/चंपावत। पेयजल विभाग का राजकीयकरण करने की मांग को लेकर पेयजल तकनीकी/फील्ड कर्मचारी संगठन की ओर से सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंडलीय सचिव चंद्र सिंह मेहता ने बताया कि लंबे समय से राजकीयकरण की मांग उठाई जा रही है लेकिन सरकार मांग पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को विधानसभा घेराव किया किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में जल संस्थान के महाप्रबंधक को भी पत्र भेजा है। संगठन के जिला सचिव ललित मोहन जोशी ने विधान सभा घेराव को समर्थन दिया है। संवाद
विज्ञापन

चंपावत में जल निगम जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कर्मियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को अनसुना करती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष यमन बिष्ट के नेतृत्व में कर्मियों ने मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन के संयुक्त मंत्री कमलेश उप्रेती ने कहा कि कई बार वार्ता हुई लेकिन आश्वासन देकर आंदोलन समाप्त कराया गया। उन्होंने कहा कि अब वह कोरे आश्वासन से नहीं मानने वाले हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुभाष चंद्र, दिनेश भट्ट, प्रदीप पुनेठा, एलडी नरियाल, जगत सिंह, दिनेश बोहरा, नवल भट्ट, रमेश जोशी आदि शामिल रहे।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed