फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Goriwar Sangharsh Samiti demanded to fix the bad roads

गोरिवार संघर्ष समिति ने की बदहाल सड़कों को ठीक करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Goriwar Sangharsh Samiti demanded to fix the bad roads
गोरीवार संघर्ष समिति के पदाधिकारी बैठक करते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत इमला में गोरीवार संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसमें वर्षाकाल में खस्ताहाल सड़कों और ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। उन्होंने एसडीएम को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को हुई बैठक में ग्रामीणों ने हरकोट-मुनस्यारी सड़क और मानीटुंडी मदकोट-दारमा सड़क पर पुल निर्माण में हो रही ढिलाई और खराब गुणवत्ता आदि मामलों को रखा। ग्रामीणों ने कहा कि हरकोट- मंटेना सड़क पर पुलिया का निर्माण विगत आठ माह से विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत के कारण आज तक पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने इसका काम देख रहे कनिष्ठ अभियंता को हटाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि गांधीनगर जोशा सड़क को वर्ष 2016 में स्वीकृति मिलने के बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया है। जबकि इस सड़क पर दूसरे चरण का कार्य चल रहा है। उन्होंने गोरीपुल-जोशा सड़क को एक सप्ताह में ठीक करने, भदेली सड़क को ठीक करने की मांग की। समिति आठ अगस्त को बैठक कर इन समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति बनाएगी। बैठक में अध्यक्ष बसंत राम, जसवंत भंडारी, राजेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed