{"_id":"60675cef8ebc3ed8347ee54d","slug":"good-friday-in-charch-of-pithauragarh-pithoragarh-news-hld420310776","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड फ्राइडे पर यीशु के सात वचनों पर डाला गया प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड फ्राइडे पर यीशु के सात वचनों पर डाला गया प्रकाश
विज्ञापन
मैथोडिस्ट में प्रार्थना सभा में मौजूद लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गुड फ्राइडे पर मेथोडिस्ट चर्च में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान क्रॉस के सात वचन पढ़कर सुनाए गए।
गुड फ्राइडे पर दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रार्थना सभा हुई। चर्च में पास्टर अजय कुमार चरन ने बाइबल का पाठ किया। उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे प्रभु यीशु की स्मृति में मनाया जाता है।
गुड फ्राइडे का मतलब उपवास, आत्मसमर्पण और संयमित जीवन बिताकर प्रभु का स्मरण करना है। यह दिन हमें प्रेम, क्षमा, बलिदान, मेल-मिलाप और शांति का संदेश देता है।
वक्ताओं ने कहा कि गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह ने मानव मात्र के लिए बलिदान देकर निस्वार्थ प्रेम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
प्रभु यीशु के सात वचनों पर महेश सिंह, एसके हीबर, मालिनी फिलिप, सुभाष चंद्र सिंह, हेमांगिनी सिंह, पीआर डीन ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में विमल दीप फिलिप, मनीष चंद्र सिंह, मनोज एलेक्जेंडर, संजीव मसीह आदि रहे।
विज्ञापन
गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया
चंपावत/टनकपुर। गुड फ्राइडे पर चंपावत से पांच किमी दूर फुलगड़ी की गिरजाघर में शुक्रवार को प्रार्थना सभा हुई। इसमें पादरी फादर सुरेंद्र सिंह ने प्रभु यीशु के सात वचनों की सीख दी। इस दौरान लोगों ने कई प्रार्थनाएं भी कीं।
पादरी सुरेंद्र ने बताया कि इसी दिन यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था। इस दौरान यीशु के बताए सात वचनों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।
वहीं टनकपुर के ज्ञानखेड़ा स्थित मेथोडिस्ट चर्च में हुई प्रार्थना सभा में पादरी ने बताया कि प्रभु यीशु ने पापों को दूर करने के लिए अपना बलिदान दिया था। ककरालीगेट स्थित कैथोलिक चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा हुई।