{"_id":"62532672b179411b535e8aaf","slug":"gogras-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld459076519","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों की भूख मिटाएगा रोटी बॉक्स का ‘गोग्रास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों की भूख मिटाएगा रोटी बॉक्स का ‘गोग्रास’
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगरपालिका के बाहर रोटी बॉक्स स्थापित करते सोसाइटी के लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भोजन पकाते समय हम अक्सर उसका थोड़ा अंश गोग्रास के रूप में गायों के लिए रख देते हैं। घर में या आसपास गाय के नहीं होने पर यह पड़ा-पड़ा सूख जाता है। अब लोग गोग्रास या बचे हुए भोजन को रोटी बॉक्स के माध्यम से गायों तक पहुंचा सकते हैं। इससे खाने की बर्बादी तो बचेगी ही, लावारिस और असहाय गायों का पेट भी भर जाएगा।
क्लीन एंड ग्रीन सोसाइटी ने मलान में पाली जा रहीं 25 लावारिस गायों को भोजन उपलब्ध कराने का जिम्मा लिया है। सोसाइटी ने रविवार को नगरपालिका के बाहर रोटी बॉक्स स्थापित किया है। इसमें लोग सूखा अनाज और रोटी के अलावा सहयोग राशि भी डाल सकते हैं। सोसाइटी के अध्यक्ष नीरज भट्ट ने बताया कि लोग जब भी रात या सुबह के समय भोजन बनाए तो वे एक रोटी गायों के लिए बनाएं और उस रोटी को सुबह रोटी बॉक्स में डालें। सोसाइटी के स्वयं सेवी रोटी या अनाज को गायों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके अलावा रोटी बॉक्स में एकत्र रुपये से गायों के लिए चारा लिया जाएगा। इस मौके पर विप्लव भट्ट, नितिन मारकाना, विजय पंगरिया, नरेश, अमित, भाष्कर, कमल चंद, प्रकाश कलौनी, विजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
लगातार गो संरक्षण के काम कर रही सोसाइटी
क्लीन एंड ग्रीन सोसाइटी पिछले तीन वर्षों से लावारिस और असहाय गायों के लिए काम कर रही है। सोसाइटी ने लोगों की मदद से मलान क्षेत्र में लावारिस गायों के लिए गोशाला बनाई है। सोसाइटी लोगों की मदद से गायों को चारा उपलब्ध कराती है। इससे पूर्व भी सोसाइटी ऑपरेशन हौ-हौ के माध्यम से गायों के संरक्षण के लिए काम कर चुकी है। सोसाइटी ने रविवार को नगरपालिका के बाहर रोटी बॉक्स स्थापित किया है।